किए गए 16 आॅपरेशन
उन्होंने बताया कि दोनों ओर हर्निया होने की स्थिति में लेप्रोस्कोपिक विधि से एक साथ दोनों ओर ऑपरेशन किया जा सकता है, जबकि ओपन विधि में यह रिस्की है। उन्होंने लेप्रोस्कोपिक विधि से ऑपरेशन कर रहे सर्जन को ओपन व लेप्रोस्कोपिक विधि से ऑपरेशन की फीस में समानता रखने के लिए भी प्रेरित किया। कार्यशाला के आर्गनाइजिंग चेयरमैन डॉ. एसडी मौर्या ने बताया कि जीभ के कैंसर जैसे जटिल ऑपरेशन सहित कार्यशाला के पहले दिन दूरबीन विधि से 16 ऑपरेशन किए गए। जिसमें पित्त की थैली व नलों, रसौली, हर्निया, गुर्दे की पथरी, पैर की नस खोलने का, प्रोस्टेट ग्रंथि, जिगर के सिस्ट के ऑपरेशन थे।