15 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पीएसी जवान ने गश्त के दौरान सरकारी रायफल से खुद को मारी गोली, मौत

सूचना पर आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Dhirendra yadav

•

Updated: 19 Dec 2019, 12:53 PM IST

123_1.jpg

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा में 15वीं वाहिनी पीएसी के जवान ने गश्त के दौरान खुद को गोली मार ली। उसके पास सुसाइड नोट भी मिला है। सूचना पर आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

ये भी पढ़ें - प्याज के रेट में भारी इजाफा, आलू भी हुआ रिकोर्ड तोड़ महंगा, जानिये आज की मंडी का भाव


आत्महत्या का कारण नहीं स्पष्ट
पीएसी की 15 वीं बटालियन में सिपाही योगेश शर्मा ने आत्महत्या क्यों की, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। योगेश शर्मा (22) पुत्र ओम प्रकाश शर्मा वर्ष 2018 बैच का कांस्टेबल था। वह पाली गांव थाना गोवेर्धन मथुरा का रहने वाला था। ट्रेनिंग के बाद इस वर्ष फरवरी में यहां तैनात हुआ था। योगेश की बुधवार की रात पीएसी मैदान और क्वार्टर गार्ड के बीच गश्त की ड्यूटी थी। रात एक बजे उसकी शिफ्ट खत्म होनी थी। साथी जवान से रात 12:40 बजे वह टॉयलेट जाने की कहकर गया था। रात एक बजे जब ड्यूटी बदलने नहींं आया तो उसकी तलाश शुरू की गई।

ये भी पढ़ें - कड़ाके की सर्दी के चलते प्रशासन ने नर्सरी से कक्षा 12वीं तक के सभी स्कूलों को बंद रखने के दिए आदेश, जानिये कब खुल रहे स्कूल

गढ्ढे में मिला शव
आज सुबह जब कुछ युवक पीएसी मैदान में दौड़ लगा रहे थे, तो योगेश का शव बाधा दौड़ के लिए बने गड्ढे में मिला। उसने अपनी ठोड़ी पर राइफल लगाकर गोली मारी थी। गोली सिर के पार हो गई थी। जवान के पास से सुसाइड नोट मिला, जिसमें उसने अपना और पिता का नाम लिखा है। पीएसी जवान की आत्महत्या की खबर पर अधिकारी मौके पर पहुंच गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी गई है।