यहां का मामला
थाना छत्ता क्षेत्र में यमुना किनारे एक बच्चे का शव पड़ा मिला। राहगीरों ने जब चादर में लिपटे इस बच्चे के शव को देखा, तो सूचना पुलिस को दी। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर थाना छत्ता पुलिस भी आ गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। बच्चे की शर्ट के बटन खुले हुए थे, वहीं पेंट भी आधा उतरा हुआ था। मौके से बच्चे की मौत से संबंधित कुछ भी सबूत पुलिस के हाथ नहीं लगा। पुलिस ने बच्चे की शिनाख्त के भी प्रयास किए, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। आस पास झुग्गी झौंपड़ी में रहने वाले लोगों से भी पूछताछ की गई, लेकिन कोई जानकारी पुलिस को नहीं मिली।