3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पासपोर्ट बनवा रहे हैं, तो आपके लिए बड़ी खबर

फोर्ट स्थित प्रधान डाकघर में पासपोर्ट केन्द्र 27 फरवरी से शुरू हो रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Dhirendra yadav

•

Updated: 12 Feb 2018, 9:06 AM IST

आगरा। पासपोर्ट बनवाने वालों के लिए बड़ी खबर है। अब आपको गाजियाबाद की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। पासपोर्ट के लिए प्रधान डाकघर में ही सेवा उपलब्ध होगी। 27 फरवरी को शुरू होने वाले पासपोर्ट केन्द्र का शुभारम्भ एससी आयोग के अध्यक्ष डॉ. रामशंकर कठेरिया करेंगे। आगरा फोर्ट स्थित प्रधान डाकघर में पासपोर्ट केन्द्र बनाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें -

एक बार फिर सर्दी का सितम सहने के लिए हो जाएं तैयार, जानिए क्या रहेगा मौसम का हाल

Maha Shivratri 2018: यहां दो स्वरूपों में बिराजे भोलेनाथ, पत्रिका रिपोर्टर के साथ VIDEO में देखें मंदिर की पूरी कहानी

बच गई दौड़
अभी तक पासपोर्ट बनवाने के लिए गाजियाबाद तक की दौड़ लगानी पड़ती थी। ऐसे में सबसे अधिक समस्या बुजुर्गों को थी, वहीं छात्र भी अपनी पढ़ाई छोड़कर पासपोर्ट बनवाने के लिए गाजियाबाद के चक्कर लगाते थे, लेकिन उनकी यह समस्या अब समाप्त होने जा रही है। आगरा फोर्ट स्थित प्रधान डाकघर में पासपोर्ट कार्यालय बनने जा रहा है। रविवार को एससी आयोग के अध्यक्ष डॉ. रामशंकर कठेरिया ने बताया कि 27 फरवरी को पासपोर्ट केन्द्र का शुभारम्भ किया जाएगा।

ये भी पढ़ें -

यमुना को बचाने के लिए निकली दिव्य ब्रज चौरासी पदयात्रा, ये दिया जा रहा संदेश

झमाझम बारिश से बड़ेगी सर्दी, Valentine Day पर छाएगा कोहरा, देखें वीडियो

इसलिए लटका था ये केन्द्र
बता दें कि डाक विभाग और विदेश मंत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में आगरा फोर्ट स्थित डाकघर में पासपोर्ट कार्यालय करीब डेढ़ साल पहले स्वीकृत हो चुका था, इसके लिए डाक विभाग ने बिल्डिंग भी तैयार कर दी थी, लेकिन दो विभागों के बीच मामला लटक गया और शहरवासी निरास हो गए थे, लेकिन पासपोर्ट केन्द्र खुलने से आगरा के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

ये भी पढ़ें -

जेसीबी से टकराई पुलिस की जीप, दरोगा सहित तीन पुलिसकर्मी गंभीर घायल

50 साल के शौहर ने किया दूसरा निकाह तो पत्नी ने सिलबट्टे से कर दी हत्या

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश