13 मई को है कार्यक्रम
गांव महुअर में पत्रिका टीम ने 13 मई को कार्यक्रम का आयोजन रखा है। इस आयोजन के तहत जनप्रतिनिधि, अधिकारी, ग्राम प्रधान और गांव के लोगों को आमंत्रित किया गया है। गांव के लोगों को इस पोखर को बचाने के लिए संकल्प दिलाया जाएगा। साथ ही इस पोखर में पानी की मुख्य स्त्रोत भी तलाश का प्रयास किया जाएगा। गांव के रहने वाले गुड्डा शर्मा से जब पत्रिका टीम ने बात की, तो उन्होंने बताया कि गांव से दूर से गुजरने वाली नहर से किसी समय में इस पोखर में पानी आता था, लेकिन नहर विभाग द्वारा इस पोखर का पानी रोक दिया गया। जिसके बाद लगातार इस पोखर में पानी कम होता जा रहा है।