
Patrika campaign
आगरा। मार्ग चौड़ें हैं, लेकिन फिर भी उन पर निकलने की जगह नहीं है। कारण है उन पर फैला हुआ अतिक्रमण। जितना सामान दुकान के अंदर है, उससे कहीं अधिक माल बाहर सड़क पर रखा हुआ है। आखिर कारण क्या है, कि बार बार कहने के बावजूद भी दुकानदार सामान को दुकान के अंदर तक सीमित नहीं रखते हैं। पत्रिका टीम ने ऐसे दुकानदारों से बात की, तो चौंकाने वाले कारण निकलकर सामने आए।
ये भी पढ़ें -
पत्रिका अभियान: आगरा पुलिस पर भारी ये अतिक्रमणकारी
ग्राहकों को अपनी ओर खींचने का तरीका
बोदला सिकंदरा रोड स्थित एक दुकानदार ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि दुकान के बाहर सामान रखना मजबूरी है। कारण है कि दुकान के बाहर सामान नहीं रखेंगे, तो ग्राहक आएगा कैसे। दुकान के अंदर माल सीमित रहने से ग्राहक सीधे निकल जाते हैं। इलेक्ट्रोनिक के एक दुकानदार ने बताया कि सड़क पर माल रखना बेहद जरूरी होता है, मार्केट में क्या सामान नया आया है, ये ग्राहकों को इस तरह दिखाने में आसानी हो जाती है।
ये भी पढ़ें -
कहां रखें सामान
एक बड़ा कारण दुकान में जगह कम होने का भी है। बोदला चौराहे के पास स्थित हलवाई ने बताया कि खाने पीने का सामान दुकान के अंदर कैसे बना सकते हैं, इसलिए इस सामान को बाहर बनाना मजबूरी है। वहीं एक परचून के थोक विक्रेता ने बताया कि सुबह माल आता है और शाम को सप्लाई हो जाता है। दुकान के अंदर इतना सामान रखने की व्यवस्था नहीं होती है और कुछ घंटों के लिए गोदाम किराये पर लेने से दुकानदारों को नुकसान ही होगा। इसलिए दुकान के बाहर ये सामान रखना मजबूरी हो जाती है।
ये भी पढ़ें -
Published on:
07 Jan 2018 02:30 pm
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
