4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिवाली पर पेठे ने फीकी कर दी बाजार की मिठाई की मिठास, तीन गुना अधिक हुई बिक्री

— मिलावट की आशंका के बीच बढ़ गई पेठ की मांग, कारोबारियों ने भी कर्मचारियों को भेंट की पेठे की मिठाई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

arun rawat

•

Updated: 4 Nov 2021, 1:06 PM IST

agra petha

agra petha

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आगरा। आगरा का पेठा लाजवाब है। इसकी मांग दूर कई शहरों में है। त्योहार पर पेठे की मांग वैसे तो हर वर्ष बढ़ती है लेकिन इस बार कुछ अधिक ही मांग बढ़ी और दिवाली पर पेठे की बिक्री तीन गुना तक बढ़ गई। इस बार पेठे के गिफ्ट पैक भी बाजार में उतारे गए हैं। गोवर्धन पूजा और भाई दौज पर भी पेठे की मांग अधिक होने की संभावना है।
यह भी पढ़ें—

आॅल इंडिया लॉयर्स यूनियन के अधिवक्ता लड़ेंगे कश्मीर के छात्रों का मुकदमा, दर्ज है देशद्रोह का मुकदमा

मिठाई की शुद्धता को लेकर होता है संशय
दिवाली पर बाजार में महंगी से महंगी मिठाई है। ऐसे में लोगों के मन में कहीं से कहीं उनकी शुद्धता को लेकर संशय रहता है। ऐसे में दीपावली की मिठाई में आगरा के पेठे ने अपनी जगह बनाई है। आगरा के नूरी दरवाजा स्थित थोक पेठा बाजार में दिवाली के लिए अलग-अलग वैरायटी के पेठा तैयार किए गया हैं। पेठा कारोबारी विवेक बंसल बताते हैं कि त्योहार के अवसर पर बाजार में मिठाई की मांग बढ़ जाती है। ऐसे में दुकानदार मिलावटी सामान को बाजार में बेचते हैं। उसके खाने से विभिन्न प्रकार की बीमारियां लोगों को होने का भय बना रहता है। ऐसी स्थिति में पेठे की मिठाई सबसे शुद्ध मानी जाती है।
यह भी पढ़ें—

दिवाली पर बुझा घर का चिराग, सड़क हादसे में दो भाइयों की दर्दनाक मौत


यह हैं पेठे की वैरायटी
चेरी पेठा, केसर चैरी, गुलाब लड्‌डू पेठा, मेबावाटी, सैंडविच पेठा, पान गिलोरी पेठा समेत करीब 24 वैरायटी बाजार में हैं। दिवाली के दिन पेठे की बिक्री में तीन गुना तक इजाफा हुआ है। बाजार में अब पेठे के गिफ्ट पैक भी रखे गए हैं। बाजार में करीब 50 टन पेठा तैयार हुआ है। इस बार आगरा के अलावा महाराष्ट्र, राजस्थान, मध्यप्रदेश, पंजाब, दिल्ली, बिहार, छत्तीसगढ, उत्तराखंड से अच्छी डिमांड आई है। पेठा कारोबारी विवेक अग्रवाल ने बताया कि पेठा चासनी से बनता है, इसमें किसी और चीज का मिश्रण न होने के कारण यह पूरी तरह शुद्ध व सेहत के लिए अच्छा होता है। ऐसे में लोग मिठाई के रूप में अब पेठे को पसंद कर रहे हैं। आलम यह है कि पेठा इकाइयों में दिन-रात काम चल रहा है। इस बार गिफ्ट के लिए पेठे का बंपर ऑर्डर मिला है। पेठे की तुलना में दूसरी मिठाइयां काफी महंगी है। पेठे की शुरुआत 130 रुपये से 350 रुपए किलो तक है।

पेठा कारोबार की स्थिति
पेठा इकाइयां - 500
पेठा कारोबार में जुडे़ लोग - 40 हजार
पेठे की दुकानें - 2500
प्रतिदिन पेठे की खपत (सामान्य दिनों में ) - करीब 10 टन

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश