
आगरा। समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह, आतिशबाजी मिष्ठान बांटकर ढोल की थाप पर जीत का उत्सव मनाया गया। गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा की जीत आगरा फतेहाबाद रोड से ढोल-नगाड़ों के साथ नाचते हुए जश्न मनाया गया। समाजवादी पार्टी नेतृत्व छावनी विधानसभा से चुनाव लड़ी ममता टपलू, श्याम भोजवानी, अमीर सिंह फौजदार, पप्पू यादव, सपा नेता अनीश खान, देवेंद्र राठौर, सुनील राठौर पार्षद के साथ खुशी में झूमते सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को बधाई दी। जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय फतेहाबाद रोड पर पहुंचकर खूब आतिशबाजी एवं मिष्ठान बांटकर उपचुनाव लोकसभा में हुई हजारों की जीत से उत्साह में नजर आए। इस अवसर पर मुख्य रूप से विशाल, मुन्ना सर, रामसेवक सेठ, मुन्ना भाई, राजेश सविता, हेमंत सविता, राजा ,सपन दुबे, प्रेम सिंह हाफिज, राजीव, बबलू, विक्की, आदि मौजूद रहे।