10 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कुछ इस तर हुई सपा में अखिलेश युग की शुरुआत, देखें तस्वीरें

आगरा के तारघर मैदान में हुए सपा के राष्ट्रीय सम्मेलन में अखिलेश यादव को निर्विरोध रूप से पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया गया है।

3 min read
Google source verification

आगरा

image

Amit Sharma

Oct 05, 2017

Akhilesh Yadav

वर्ष 1992 के नवम्बर में सपा की स्थापना हुई थी। अपने स्थापना काल से 2016 तक मुलायम सिंह यादव का आदेश ही अंतिम होता था।

Akhilesh Yadav

हर छोटा बड़ा नेता उन्ही की बात मानता था। लेकिन परिस्तिथयां बदलीं और 2017 के पहले ही दिन उन्हें हटा दिया गया। तभी से तमाम उतार चढ़ाव आए लगा कि कमान उनके पास फिर आ सकती है।

Akhilesh Yadav

मुलायम की गैर मौजूदगी में अखिलेश के दोबारा अध्यक्ष बन जाने के बाद अब मुलायम युग का फिलहाल अंत और नए युग की शुरूआत मानी जा रही है।

Akhilesh Yadav

आगरा के सम्मेलन में मुलायम सिंह यादव के आने का कार्यक्रम बताया जा रहा था। लेकिन अंतिम समय में उनका कार्यक्रम निरस्त हो गया।

Akhilesh Yadav

पार्टी के नव निर्वाचित अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि नेताजी से उनकी सुबह भी बात हुई थी। मैनें उनसे कहा था कि सम्मेलन बड़ा है। आपका आशीर्वाद नहीं होगा, तो पार्टी आगे नही बढ़ेगी।

Akhilesh Yadav

उनका दावा था कि नेताजी ने हम सभी को फोन पर आशीर्वाद दिया है। किरणमय नंदा को भी उन्होंने आशीर्वाद दिया है।

Akhilesh Yadav

मुलायम सिंह यादव के नहीं आने से पार्टी वरिष्ठ लोगो में मायूसी दिखी। लेकिन नौजवान उत्साहित थे। नौजवानों और पार्टी के अन्य लोगों के उत्साह को बढ़ाते हुए अखिलेश यादव ने सपा को राष्ट्रीय पार्टी बनाने का संकल्प लिया।

Akhilesh Yadav

मुलायम और शिवपाल की गैरमौजूदगी में अध्यक्ष चुने गए अखिलेश के समक्ष कई चुनौतियां भी हैं। अध्यक्ष चुने जाने के बाद अखिलेश ने कहा कि राजनीतिक रास्ता काफी टेड़ा मेढ़ा होता है। इसमें कई उतार चढ़ाव आते हैं।

Akhilesh Yadav

भारतीय जनता पार्टी पर हमलावर अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की सरकार का विकास से कोई लेना देना नहीं है। चुनाव से पहले कुछ ऐसा मुद्दा छेड़ देंगे जिससे लोग भ्रम में पड़ जाएंगे और उनका वोट हासिल करने का प्रयास होगा।

Dimpal yadav

सम्मेलन में डिंपल यादव भी पहुंचीं। उनके संबोधन के समय सपाइयों का जोश चरम पर था।

Akhilesh Yadav

अखिलेश के राष्ट्रीय अध्य़क्ष बनते ही सपा में मुलायम युग का अंत हो गया है। पुराने सपाई उदास तो जवानों में जोश था।