26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

SC ST Act का विरोध करने वाले देवकीनंदन ठाकुर को बड़ा झटका, इस जिले में अब नहीं कर पायेंगे महापंचायत

एसएसी-एसटी एक्ट की लड़ाई के लिये भागवताचार्य देवकी नंदन ठाकुर ने बड़ी लड़ाई का ऐलान कर दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Dhirendra yadav

•

Updated: 10 Sep 2018, 6:12 PM IST

SC ST act

SC ST act

आगरा। एसएसी-एसटी एक्ट की लड़ाई के लिये भागवताचार्य देवकी नंदन ठाकुर ने बड़ी लड़ाई का ऐलान कर दिया है। SC ST Act को लेकर पहला कार्यक्रम भोपाल में होना तय किया गया है, लेकिन इससे पहले 11 सितंबर को खंदौली क्षेत्र के गांव सैमरा में देवकी नंदन ठाकुर के आने का प्रोग्राम था। यहां पर पर 22 गांव के ठाकुरों की महापंचायत होनी थी, लेकिन पुलिस ने देवकी नंदन ठाकुर को बड़ा झटका दिया है। आगरा में शांति व्यवस्था कायम रहे, इसके लिए पुलिस ने देवकीनंदन ठाकुर की इस महापंचायत के लिए अनुमति नहीं दी है।

ये भी पढ़ें - SC ST Act: ठाकुरों के 22 गांव की महापंचायत में हुआ बड़ा फैसला, देवकीनंदन ठाकुर 11 सितंबर को करेंगे बड़ा ऐलान

पुलिस प्रशासन अलर्ट
11 सितंबर से पूर्व 9 सितंबर को गांव सैमरा में ठाकुरों ने एक बैठक का आयोजन किया था। इस बैठक के बारे में जैसे ही पुलिस अधिकारियों को पता चला, तो उनके होश उड़ गये। पुलिस अधिकारियों ने क्षत्रिय भवन में ठाकुरों को नजरबंद कर लिया था। उन्हें शाम पांच बजे तक इस भवन से बाहर जाने की इजाजत नहीं दी गई। क्षत्रिय सभा के सभी लोग गांव सैमरा जा रहे थे। उधर गांव सैमरा में भी पुलिस ने सख्ती दिखाई, तो यहां बैठक नहीं हो पाई। लेकिन क्षत्रिय सभा द्वारा फिर भी एक बैठक कुलदेवी के मंदिर पर कर ली गई। इस बैठक में निर्णय लिया गया, कि 11 सितंबर को होने वाली महापंचायत किसी भी सूरत में नहीं टाली जायेगी। क्षत्रियों के इस ऐलान से पुलिस प्रशासन अलर्ट है।

ये भी पढ़ें - मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अखिलेश यादव देने जा रहे बड़ा झटका, भाजपाइयों के उड़ जायेंगे होश

देवकी नंदन ठाकुर आयेंगे
क्षत्रिय महासभा के महामंत्री ऐके सिंह ने बताया कि देवकी नंदन ठाकुर 11 सितंबर को अपरान्ह एक बजे खंदौली के गांव सैमरा पहुंच रहे हैं। ये महापंचायत किसी भी सूरत में नहीं टाली जायेगी। वहीं इससे पूर्व 9 सितंबर को होने वाली बैठक के बारे में उन्होंने बताया कि सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है। 9 सितंबर को जिस प्रकार क्षत्रियों को उनके ही भवन में कैद कर दिया गया, ये बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने बताया कि भागवताचार्य के आने का पूरा प्रोग्राम तैयार हो गया है। इस महापंचायत में 22 गांव के ठाकुर शामिल होंगे और महापंचायत में बड़ा फैसला लिया जायेगा। इस महापंचायत में 6 सितंबर को भारत बंद आंदोलन के दौरान लगाये गये फर्जी मुकदमों के मामले में भी निर्णय होगा।

ये भी पढ़ें - SC ST Act: ठाकुरों के 22 गांव की महापंचायत आज, देवकीनंदन ठाकुर करेंगे बड़ा ऐलान

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग