26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मदरसे में छात्र के साथ मौलवी ने खेला गंदा खेल, पुलिस ने किया गिरफ्तार, हुआ चौंकाने वाला खुलासा

हाफिज से परिजनों ने की थी शिकायत, लेकिन मामला दबाने का किया गया प्रयास।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Dhirendra yadav

•

Updated: 9 Aug 2018, 10:08 AM IST

आगरा। मदरसे में मौलवी ने कक्षा सात में पढ़ने वाले छात्र को अपनी हैवानियत का शिकार बनाया। 12 वर्षीय छात्र के पिता की तहरीर के आधार पर थाना अछनेरा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पाक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी मौलवी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मौलवी की गिरफ्तारी के बाद ये भी जानकारी मिल रही है, कि यह पहला मामला नहीं है।

ये भी पढ़ें - टी शर्ट और शॉर्ट्स वाले साइकिल सवार युवक को देख मंडी में मच गई अफरा तफरी, पुलिस अधिकारियों के छूट गए पसीने और फिर जो हुआ देखें वीडियो

यहां का है मामला
फतेहपुर सीकरी क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला 12 वर्षीय किशोर अछनेरा क्षेत्र स्थित मदरसे में कक्षा सात में पढ़ता है। बताया गया है कि मदरसे में इस छात्र ने एक माह पूर्व ही दाखिला लिया था। वह पिछले 15 दिन से मदरसे में ही रह रहा था। मदरसे का मौलवी रोज रात को उसके कमरे में आ जाता और उसके साथ कुकर्म करता था। विरोध करने पर उसे धमकी देता था। परिजन मदरसे में उससे मिलने आये, तो इसकी जानकारी उसने परिजनों को दी।

ये भी पढ़ें - यूपी पुलिस के जवान ने पांच रुपये के लिए की इतनी शर्मनाक हरकत, चौकी हुई खून से लथपथ, देखें वीडियो

हाफिज ने दबाया मामला
छात्र के पिता ने इस मामले में पुलिस से पूर्व मस्जिद के हाफिज से शिकायत की, लेकिन हाफिज ने मामले में कोई कार्रवाई करने के बजाय, उल्टा बात को दबाने का प्रयास किया, जिसके बाद छात्र के पिता ने पुलिस का सहारा लिया। उसने थाना अछनेरा में तहरीर दी, जिसके बाद थानाध्यक्ष ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की। पुलिस टीम मदरसे में पहुंची, जहां हाफिज से पूछताछ की गई। इस दौरान हाफिज ने आरोपी मौलवी को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस आरोपी अब्दुल कलाम को थाने ले आई, वहीं छात्र को मेडिकल कराया गया है।

ये भी पढ़ें - अमर सिंह की नई पार्टी में सपा, कांग्रेस के ये दिग्गज नेता होंगे शामिल !

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग