
credit card
आगरा। यदि आप क्रेडिट कार्ड बनवा रहे हैं, तो सावधान हो जाएं, क्योंकि क्रेडिट कार्ड बनवाने वाले एक ऐसे गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है, जो लोगों को अपने जाल में फंसाकर ठगने का काम करता था। देखें वीडियो कैसे होता था ठगी का ये खेल ....
यहां का मामला
थाना एत्माद्दौला पुलिस को मिली बड़ी सफलता मिली है। क्रेडिट कार्ड बनाने के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले एक युवक को थाना एत्माद्दौला पुलिस ने किया गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी से थाना एत्माद्दौला पुलिस ने 33 हजार की नगदी और कुछ दस्तावेज बरामद किए हैं। बता दें कि युवक फर्जी क्रेडिट कार्ड बनवा कर पैसे निकालने और क्रेडिट कार्ड बनाते समय शातिर तरीके से फॉर्म में अपना मोबाइल नंबर अपना और अपने रिश्तेदारों का भरकर क्रेडिट कार्ड बनाता था और वेरीफाई कराकर उससे पैसे निकालकर लोगों के साथ धोखाधड़ी करता था, जिसे थाना एत्माद्दौला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में आगरा एसपी सिटी प्रशांत वर्मा ने बताया कि आरोपी के द्वारा 11 लोगों के साथ ठगी का मुकदमा लिखा गया है।
Published on:
25 Jun 2019, 4:14 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.