4 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

न्यू दक्षिणी बाईपास पर हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने गोवंशों से भरा कंटेनर पकड़ा

गोवंशों से भरा कंटेनर पकड़ा, चालक और परिचालक भागे

less than 1 minute read
Google source verification

आगरा

image

arun rawat

Apr 30, 2022

पुलिस ने गोवंशों से भरा कंटेनर पकड़ा

पुलिस ने गोवंशों से भरा कंटेनर पकड़ा

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

आगरा। न्यू दक्षिणी बाईपास पर थाना मलपुरा क्षेत्र के गांव कराहरा पर स्थित बालाजी ढ़ाबे के पास शानिवार सुबह हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने गोवंशों से भरे कंटेनर को पकड़ लिया। चालक और परिचालक मौके से भाग गए। पुलिस ने गोवंशों को गौशाला में भेज दिया तथा पुलिस कंटेनर को थाने ले गई।

ये है मामला
न्यू दक्षिणी बाईपास पर शानिवार सुबह साढ़े सात बजे गोवंशों से भरा एक कंटेनर मथुरा की तरफ जा रहा था। इसकी जानकारी हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं को मिल गई। उन्होंने अपनी गाड़ी कंटेनर के पीछे दौड़ा ली। इससे चालक और परिचालक के होश उड़ गए। उन्होंने कंटेनर को रूकवाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं रूके।

ढ़ाबे के पास कंटेनर छोड़कर भागे
खुद को घिरता हुआ देख चालक और परिचालक कंटेनर को गांव कराहरा के पास बालाजी ढ़ाबे के समीप छोड़कर भाग गए। महासभा के कार्यर्ताओं ने उन्हें पकड़ने का प्रयास किया। लेकिन वे भागने में सफल रहे। जिसके बाद उन्होंने कंटेनर को खोलकर सभी गोवंशों को बाहर निकाला। कंटेनर में 18 गोवंश भरे हुए थे।

मौके पर पहुंची पुलिस
उन्होंने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम पर दी। सूचना मिलते ही मौके पर एस ओ मलपुरा अवनीश त्यागी व एसआई दीपक मिश्रा पहुंच गए। पुलिस ने सभी गोवंशों को गौशाला भेज दिया। वहीं कंटेनर को थाने ले गई।

ये रहे मौजूद
इस दौरान हिंदू महासभा राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय जाट, बृजेश भदौरिया, विशाल, मनीष आदि हिंदू महासभा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ये बोले पुलिस अधिकारी
क्षेत्राधिकारी अछनेरा राजीव सिरोही ने बताया है कि कंटेनर में 15 गाय तथा 3 सांड थे। पुलिस टीम द्वारा उन्हें सिकंदरा क्षेत्र के बाईपुर में स्थित नन्दी गौशाला में भेज दिया गया है। पुलिस कंटेनर को थाने ले आई है। मामले में कंटेनर मालिक व चालक तथा परिचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।