4 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राष्ट्रपति छात्रों को देंगे मेडल, अजीत डोभाल को मिलेगी मानद उपाधि

शहर में ढाई घंटे रहेंगे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, जानें पूरा कार्यक्रम

2 min read
Google source verification

आगरा

image

Abhishek Saxena

Dec 05, 2017

President Ramnath kovind, nsa ajit dobhal, Former IB Chief Ajit Doval, bhimrao ambedkar university, Dr Br Ambedkar, Dr BR Ambedkar university convocation, Dr BR Ambedkar university, President, Convocation 2017 medal list, Gold Medal, Silver Medal, medical student

आगरा। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज आगरा आ रहे हैं। डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के 83वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। आगरा में राष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार वे आ रहे हैं। शहर में राष्ट्रपति करीब ढाई घंटे रहेंगे।

यूनीवर्सिटी के टॉपर्स को मेडल देंगे राष्ट्रपति
डॉ.भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के टॉपर्स छात्र छात्राओं को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अपने हाथों से मेडल प्रदान करेंगे। राष्ट्रपति के आगमन के चलते शहर में भारी सुरक्षा के इंतजामाजात किए गए हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने सोमवार को ही डेरा डाल दिया। राज्यपाल राम नाईक भी समारोह में शामिल रहेंगे। वह सोमवार की रात ही पहुंच गए। दीक्षांत समारोह में 514 मेधावियों को मेहनत का परिणाम मिलेगा।

मेडिकल कॉलेज की अर्पणा है गोल्डन गर्ल
रामा मेडिकल कालेज की मथकला अर्पणा को सर्वाधिक आठ स्वर्ण पदक मिलेंगे। समारोह में पहली बार ड्रेस कोड लागू किया गया है। छात्रों को धोती-कुर्ता और छात्राओं को लाल बार्डर वाली सफेद साड़ी में आना होगा।
100 स्वर्ण पदक, 14 रजत पदक प्रदान किए जाएंगे। इन्हें पाने वाले 80 मेधावी हैं। 213 पीएचडी, 102 एमफिल, चार डीलिट् और एक डीएससी है। मेडल पाने वाले 80 मेधावियों में से 62 लड़कियां और 18 लड़के हैं।

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार और वैज्ञानिक को मानद उपाधि
भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और रक्षा विज्ञानी डॉ. टी. थामस को डॉ.भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय द्वारा मानद उपाधि प्रदान की जाएगी। अजीत डोभाल ने सोमवार को वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर में पूजा अर्चना भी की।


ये हैं राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यक्रम
-10:30 बजे खेरिया हवाई अड्डे पर उतरेंगे।

11:00 बजे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे।

12:10 बजे पांडाल में बने वीवीआईपी कक्ष में स्वल्पाहार।

12:40 बजे खेरिया हवाई अड्डे के लिए प्रस्थान करेंगे।

1:00 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

विश्वविद्यालय नहीं संभाल सका इंतजाम
डॉ.भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के आने के चलते सुरक्षा व्यवस्था के खास इंतजाम किए गए हैं। लेकिन, आपसी रार के चलते अव्यवस्थाएं हावी है। कई अव्यवस्थाएं सोमवार रात को देखी गईं। मीडिया के लिए बनाई गई गैलरी संकरी होने के चलते यहां कार्यक्रम कवरेज में काफी परेशानी आएगी। वहीं मीडिया की एंट्री के लिए दिए जाने वाले प्रवेश पत्र भी बिना किसी जांच पड़ताल के दिए गए हैं। सुरक्षा की दृष्टि का कोई ख्याल नहीं रखा गया।