56 भोग की मोहक झांकी
शाम को 56 भोग की मनमोहक झांकी और फूल बंगला सजाया गया। रविवार शाम को मेले का शुभारम्भ किया गया था। सुबह से ही पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर पर लगे मेले में पृथ्वीनाथ फाटक से ग्यासपुरा तक झूले, खान-पान की स्टाॅल, खिलौनों की दुकानें, साज-सज्जा, सुहाग एवं दैनिक उपयोग की वस्तुओं की दुकानों पर महिलाओं, बच्चों और पुरुषों की भीड़ लगी रही। खिलौनों, साज-सज्जा के सामान और खान-पानों की स्टाॅलों पर जमकर खरीददारी हुई। राखियों की दुकानें भी सजी हैं, बहनों ने अपने भाईयों की कलाई के लिए रक्षा-सूत्र भी खरीदें।
झूलों का उठाया आनंद
आसमानी झूले पर महिलाओं एवं बच्चों ने जमकर लुत्फ उठाया और लम्बी लाईनें लगी रहीं। छोटे झूलों पर भी बच्चों की भीड़ रही। मेले में प्याऊ एवं भण्डारे लगे। मेले मेें आये शिव भक्तों के लिए जगह-जगह प्याऊ और प्रसाद वितरण की व्यवस्थाऐं की गयीं। मंदिर परिसर में भी मेवा युक्त दूध की ठंडाई का सुबह 9 बजे से ही भण्डारा चला और दोपहर 3 बजे से दाल-बाटी के भण्डारे से भक्तों की सेवा की।