3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आगरा में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा देह व्यापार का धंधा

— थाना लोहामंडी क्षेत्र का मामला, केबिन के बाहर ही दिखाई जाती थीं लड़कियां
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

arun rawat

•

Updated: 2 Jan 2022, 2:18 PM IST

Internet Pic

Internet Pic

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आगरा। यूपी के आगरा में देह व्यापार का धंधा स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था। पुलिस ने छापेमारी की तो सारा मामला खुलकर सामने आ गया। इस स्पा सेंटर में आने वाले ग्राहकों को लड़कियां बाहर ही दिखाई जाती थीं। पसंद आने के बाद उन्हें अंदर भेजा जाता था। लड़कियों की सौदेबाजी से आस—पास के लोग परेशान थे। उन्होंने अधिकारियों से इसकी शिकायत की थी।
यह भी पढ़ें—

यमुना एक्सप्रेस वे पर दिल्ली से बिहार जा रही बस को लूट ले गए कार सवार बदमाश

पुलिस ने की छापेमारी
सीओ लोहामंडी सत्य नारायण के नेतृत्व में पुलिस टीम विभव नगर स्थित बंसल नगर में दबिश दी थी। एक मार्केट के बेसमेंट की दुकान में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार चल रहा था। पुलिस ने मौके से पांच युवतियां और छह पुरुषों को पकड़ा था। देह व्यापार की पुष्टि होने पर थाना ताजगंज में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी नालंदा टाउन निवासी सहाकत अली उर्फ राजा, गुम्मट निवासी राहुल शर्मा, कालिंदी विहार निवासी अभिषेक, पाकटोला निवासी बुलबुल, आजमपाड़ा निवासी साहिल सहित पांच युवतियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया। एएसपी सत्य नारायण ने बताया कि मुख्य संचालक सूरज है।
यह भी पढ़ें—

दंपति के बीच किसी बात को लेकर हुई कहासुनी, तालाब में कूद गई पत्नी बचाने को पति भी कूदा, दोनों की मौत


पांच माह से चल रहा था धंधा
वह ताजगंज के गुम्मट इलाके का रहने वाला है। वह फरार हो गया है। उसकी तलाश की जा रही है। जांच में पता चला कि स्पा सेंटर की आड़ में पांच महीने से देह व्यापार कराया जा रहा था। सेंटर के बाहर बोर्ड भी नहीं लगाया गया था। पकड़ी गईं युवतियां विवाहित हैं। आगरा की ही रहने वाली हैं। वह पहले तो पूछताछ में यही कहती रही कि वह काम से आई थी। मगर, बाद में गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगने लगीं। सदाकत सेंटर पर डीलिंग करता था। ग्राहक से बात करने से लेकर लड़कियों को दिखाने का काम करता था। आरोपियों के पास से 48200 रुपये, दस मोबाइल, दो रजिस्टर और आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है।

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश