
पीलीभीत। पीलीभीत के बरखेड़ा के भोपतपुर रेलवे स्टेशन पर होमागार्ड की पिटाई कर दी गई। शाहजहाॅपुर से पीलीभीत जाने वाली सवारी गाड़ी में सवार एक होमगार्ड की पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है
महिला कोच में दिखा रहा था रुतबा
बताया जा रहा है कि बीते सुबह 8.45 पर शाहजहांपुर से चलकर पीलीभीत की ओर जाने वाली सवारी गाड़ी संख्या 52229 रोजाना की तरह बरखेडा के भोपतपुर रेलवे स्टेशन पहुंची। यहां महिला कोच में एक होमगार्ड अपना रूतबा दिखा रहा था। होमगार्ड बीसलपुर से ट्रेन में चढ़ा था और मुसाफिरों को परेशान कर गालियां दे रहा था। जैसे ही ट्रेन भोपतपुर रेलवे स्टेशन पर रुकी तो इसी ट्रेन में सवार एक युवक ने होमगार्ड को खींचकर ट्रेन से बाहर निकाल लिया और प्लेटफार्म पर ही उसकी जमकर पिटाई शुरू कर दी। कुछ लोगों ने होमगार्ड को बचाने का प्रयास किया, लेकिन उत्तेजित मुसाफिर नहीं माने और होमगार्ड की जमकर पिटाई करने के बाद उसे छोड़ दिया। कुछ मुसाफिरों ने इस पिटाई की वीडियो बना लिया और उसे वायरल कर दिया।