आगरा। राधास्वामी मत के अधिष्ठाता दादाजी महाराज (प्रोफेसर अगम प्रसाद माथुर) का कहना है कि उन्हें आगरा से बहुत प्यार है, लेकिन आगरा का जिस तरह से विकास होना चाहिए, उस तरह से नहीं हुआ है। हां, लोग प्रयास कर रहे हैं। राधास्वामी मत के आदि केन्द्र हजूरी भवन, पीपल मंडी में दादाजी महाराज पत्रिका से बातचीत कर रहे थे।