25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Agra / 2019 के लिए राहुल गांधी ने बनाया बड़ा प्लान, ‘मिशन’ चालू और किसी को कानों कान नहीं हुई खबर

2019 के लिए राहुल गांधी ने बनाया बड़ा प्लान, ‘मिशन’ चालू और किसी को कानों कान नहीं हुई खबर

राहुल गांधी ने 2019 लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी चयन का खाका भी खींच लिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 11 Oct 2018, 8:41 PM IST

Rahul gandhi

2019 के लिए राहुल गांधी ने बनाया बड़ा प्लान, 'मिशन' चालू और किसीको कानों कान नहीं हुई खबर

आगरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'कार्यकर्ता संवाद' का कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने तोड़ निकाल लिया है। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर राहुल अपने 'मिश्न' में लगे हुए हैं और किसीको कानोंकान खबर भी नहीं हुई। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी के जिला अध्यक्षों से टेलीकांफ्रेंस के जरिए बात की है। आगरा के जिला अध्यक्ष दुष्यंत शर्मा से कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और राष्ट्रीय महासचिव अशोक गहलोत ने टेलीकांफ्रेंस के जरिए लगभग 53 मिनट बात की।

IMAGE CREDIT: दुष्यंत शर्मा, कांग्रेस जिला अध्यक्ष

प्रत्याशी चयन का आधार तय
बाचीत के दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने स्पष्ट कहा कि 2019 के लिए प्रत्याशियों का चयन ब्लॉक और जिला कांग्रेस अध्यक्षों की की संस्तुति के आधार पर ही किया जाएगा। इस संबंध में पार्टी नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष से चर्चा कर शीघ्र ही निर्देश जारी कर दिया जाएगा। राहुल गांधी ने प्रत्येक स्तर पर जिला संगठन को और मजबूत करने के लिए जिला अध्यक्ष को व्यापक अधिकार देने की बात कही है। दोनों नेताओं ने जिलाध्यक्ष से आगरा में पार्टी संगठन व शहर की प्रमुख समस्याओं के बारे में जानकारी ली।

पार्टी प्रवक्ता प्रेम शंकर शर्मा ने बताया कि चर्चा के दौरान राष्ट्रीय अध्य़क्ष ने घटना दुर्घटना के दौरान लोगों के सुख दुख में अवश्य शामिल होने के निर्देश दिए हैं।

ये बातईं समस्याएं
दुष्यंत शर्मा ने कहा कि पार्टी नेतृत्व को उन्होंने आगरा की प्रमुख समस्याओं और पुराने समय से चली आ रही मांगों के बारे में बताया जिनमें हाईकोर्ट खंडपीठ स्थापना, यमुना नदी पर बैराज की मांग, अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा और एक वैश्विक स्तर का स्टेडियम बनाए जाने की मांग बताई।

टिकट बंटवारे में अनदेखी की शिकायत
जिलाध्यक्ष दुष्यंत शर्मा ने कहा कि उन्होंने पार्टी नेतृत्व से कहा कि प्रदेश संगठन कार्यकर्ताओं की मेहनत को प्रोत्साहित करने का कोई प्रयास नहीं करता। चुनाव के समय जिला और शहर इकाई की राय न लेकर सीधे ऐसे उम्मीदवार तय कर दिए जाते हैं जो पिछले चुनावों में जमानत जब्त करवा चुके हैं यही कारण है कि कांग्रेस यहां लगातार चुनाव हार रही है और भाजपा लगातार मजबूत हो रही है। जिलाध्यक्ष का कहना है कि वार्ता के दौरान राहुल गांधी ने जिला और ब्लॉक स्तर पर संगठन को अधिक से अधिक मजबूत करने पर ज्यादा जोर दिया। साथ ही उन्होंने साफ कहा कि अनुशासनहीनता कतई बर्दाश्त नहीं होगी। अगर समझाने पर कोई नहीं माने तो तुरंत उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए।