15 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कांग्रेस में राहुल युग की शुरुआत, कांग्रेसियों ने कहा नव वर्ष 2018 का​ मिला उपहार

कांग्रेस में जश्न, उत्साहित नजर आए कांग्रेसी जन।

2 min read
Google source verification

आगरा

image

Dhirendra yadav

Dec 11, 2017

Congress

Congress

आगरा।राहुल गांधी को कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर कांग्रेसियों में हर्ष की लहर दौड़ गई। उत्साहित कांग्रेसियों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया। जिलाध्यक्ष दुश्यंत शर्मा ने कहा कि कांग्रेस में अब राहुल युग की शुरुआत हो चुकी है। राहुल गांधी की राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में ताजपोशी कांग्रेसजनों के लिए नव वर्ष 2018 का उपहार है।

आगरा को बड़ी उम्मीद
जिलाध्यक्ष दुष्यंत शर्मा ने बताया कि कांग्रेस का आगरा प्रेम किसी से भी नहीं छुपा है। कांग्रेस ने जितना विकास आगरा में कराया, उतना किसी ने भी नहीं कराया है। आगरा का संजय प्लेस कांग्रेस की ही देन है। इसके अलावा बात करें, तो शहर की लाइफ लाइन कही जाने वाली एमजी रोड भी कांग्रेस के समय में ही आगरा को मिली है।

उत्सव का माहौल
जिला और शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर उत्सव जैसा नजारा दिखाई दिया। यहां पर जिलाध्यक्ष दुष्यंत शर्मा के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण किया। इसके साथ ही जोरदार आतिशबाजी के साथ राहुल गांधी की ताजपोशी को लेकर कांग्रेसी ढोल नगाड़ों के साथ झूम उठे। जिलाध्यक्ष दुष्यंत शर्मा ने कहा कि कांग्रेस अब नई उर्जा के साथ एक बार फिर मैदान में होगी। वहीं शहर अध्यक्ष हाजी अबरार कुरैशी के नेतृत्व में राहुल गांधी को कांग्रेस का अध्यक्ष बनाए जाने पर जश्न मनाया गया। कांग्रेसियों ने मिष्ठान का वितरण कर एक दूसरे का भी मुंह मीठा कराया। इस अवसर पर शहर अध्यक्ष ने कहा कि अब कांग्रेस युवा सोच के साथ चलेगी। राहुल गांधी के आने से विरोधियों के हौशले भी पस्त हो जाएंगे।


ये बोले वरिष्ठ नेता
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. कृष्णवीर सिंह कौशल ने कहा कि राहुल गांधी को कांग्रेस के निर्विरोध प्रेसिडेंट चुने जाने से कांग्रेस को संजीवनी मिल गई है। अब 2019 का लोकसभा चुनाव देखने लायक होगा। राहुल गांधी युवा हैं और खास बात ये है कि युवाओं में उनकी बेहद लोकप्रियता है। युवा विचारों से प्रभावित जनता अब देश की बागडोर भी किसी युवा नेता के हाथ में ही देना चाहती है।

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग