27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

युवक की मौत के बाद बड़ी कार्रवाई, ​मेडिकल स्टोर पर मारा गया छापा

टिंचर पीने से हुई युवक की मौत के बाद मेडिकल स्टोर पर छापा। 715 बोतल टिंचर की हुई बरामद।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Dhirendra yadav

•

Updated: 24 Jul 2018, 7:38 AM IST

आगरा। टिंचर पीने से हुई मृत्यु के बाद जिला प्रशासन सख्त हो गया है। जिलाधिकारी के निर्देश के बाद इस मामले में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। रामबाग स्थित मेडिकल स्टोर पर छापा मारा गया। मेडिकल स्टोर का ताला तोड़कर टीम ने तलाशी ली, तो वहां से टिंचर की बोतले बरामद हुईं। इस मामले में एफआईआर दर्ज करने के आदेश हुए हैं।

ये भी पढ़ें - यदि आपने चुना है इस तरह का जीवन साथी और कर ली है शादी, तो करें आवेदन, मिलेगा 35 हजार तक का पुरस्कार

ये है मामला
जिलाधिकारी एनजी रवि कुमार के निर्देश पर शिव मेंडिकोज पर छापा मार कार्रवाई की गई। एसीएम, ड्रग इन्सपेक्टर व सीओ एत्मादपुर की संयुक्त टीम ने हाथरस रोड़ रामबाग स्थित शिव मेडिकोज दुकान पर छापा मारा।मौके पर प्रशासन को दुकान बन्द मिली, तो दुकान का ताला तोड़ दिया गया। टीम ने दुकान के अंदर प्रवेश करने के बाद तलाशी ली, तो दुकान में से 10 बोतल टिंचर मिला, जिसका नमूना जांच के लिए लिया गया। आस-पास के लोगों ने बताया कि उक्त दुकानदार का गोदाम दुकान के पीछे भी है।

ये भी पढ़ें - महिला भिखारी का सड़क पर लावारिश पड़ा था शव, जेब से मिली इतनी बड़ी रकम, देखने वालों के उड़ गए होश

गोदाम पर भी मारा गया छापा
वहां भी संयुक्त टीम द्वारा गोदाम पर भी छापा मारा गया। जहां पर 6 पेटी में 715 बोतल टिंचर मिला, जिसे जब्त कर लिया गया। जब्त की गई टिंचर की कीमत लगभग 18 हजार रुपये बताई गई है। इस मामले में प्रशासन द्वारा मेडिकल स्टोर स्वामी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। बताया गया है कि ये वही मेडिकल स्टोर से जहां से टिंचर खरीदने के बाद युवक ने पी लिया था, जिसके पीने से उसकी मृत्यु हो गई थी।

ये भी पढ़ें - मुकेश को याद करके शुरू हुआ द्वितीय "आगरा शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल 2018"

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग