23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कहीं राहत, तो कहीं आफत की बारिश, देखें तस्वीरें

ताजमहल के शहर आगरा में झमाझम बारिश हो रही है, लेकिन कहीं राहत की, तो कहीं ये बारिश आफत बन रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Dhirendra yadav

•

Updated: 14 Jul 2018, 3:46 PM IST

Rain Monsoon

Rain Monsoon

आगरा। ताजमहल के शहर आगरा में झमा झम बारिश हो रही है, लेकिन कहीं राहत की, तो कहीं ये बारिश आफत बन रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में इस बारिश से जितना फायदा हो रहा है, उतना ही मुसीबत ये बारिश शहरी क्षेत्र में खड़ी कर रही है। आप सोच रहे होंगे मुसीबत कैसे, तो आपको बता दें कि बारिश के बाद लोगों का सड़कों से गुजरना आसान नहीं होता है। कुछ देर की बारिश में ताजनगरी की सड़कों पर तालाब जैसा नजारा होता है।

ये भी पढ़ें - छात्र परिषद ने ली शपथ, प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में दिखा कुछ ऐसा नजारा, देखें तस्वीरें

जलभराव से लोग परेशान
दो दिन से आगरा में छाये आसमान से कब बारिश शुरू हो जाए, पता ही नहीं चलता है। कभी हल्की फुआर, तो तो कभी झमाझम मेघ बरसना शुरू हो जाते हैं। अब जब मेघ झमाझम बरसते हैं, तो आफत राहगीरों के लिए हो जाती है। पत्रिका टीम ने ऐसे ही आगरा के विभिन्न मार्गों की तस्वीरों को कैमरे में कैद किया, जिसमें बारिश के बाद सड़कों का नजारा बदला हुआ नजर आया।

ये भी पढ़ें - Breaking: लेखपालों के लिए सबसे बुरी खबर, योगी सरकार ने दिया बड़ा झटका, उड़ जाएंगे हड़ताल पर बैठे लेखपालों के होश

किसानों के लिए राहत की बारिश
शहर के लिए आफत, तो किसानों के लिए ये राहत की बारिश है। अभी फसलों के लिए ये राहत भरी बारिश है। जो किसान धान की फसल कर रहे हैं, उनके लिए तो अभी बादलों से अमृत बरस रहा है। मौसम विभाग की मानें तो अभी बादल छाये रहेंगे। बारिश अभी जारी रहेगी।

ये भी पढ़ें - 197 करोड़ रुपये खर्च करने बाद ताजमहल के पास ऐसा बुरा हाल, देखें वीडियो

ये भी पढ़ें - कमरे में धड़ और 40 किलो मीटर दूर जाकर फेंका कटा हुआ सिर, दर्दनाक मौत की ये कहानी है मैनपुरी की

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग