हो सकती है तेज बारिश
मौसम विभाग की मानें तो अभी मानूसन खत्म नहीं हुआ है, तेज बारिश भी हो सकती है। सोमवार की बात करें, तो सुबह तड़के से ही बारिश होना शुरू हो गई। सुबह 9 बजे तक रुक रुक कर बारिश जारी रही। इसके बाद एक घंटे के लिए बारिश की फुहार बंद जरूर हुई, लेकिन आसमान में काले बादल छाये रहे।