यहां का है मामला
थाना मलपुरा के गांव सिरोली निवासी राजू उर्फ रजुआ 40 वर्ष पुत्र बाबू सिंह राज मिस्त्री था। वह पत्नी सीमा व भरत, तरुण, राज तीनों बेटों का रोजाना मजदूरी करके भरण पोषण करता था। बताया गया है कि राजू 15 दिन से रोजाना काम के लिए आगरा जाता था, लेकिन उसे काम नहीं मिल रहा था। इस वजह से उसका परिवार भूखमरी के कगार पर आ गया। इससे वह परेशान रहने लगा था। वह मंगलवार को आगरा काम के लिए गया था, लेकिन काम न मिलने की वजह से घर आ गया।