9 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अटल बिहारी वाजपेयी के लिए राजा ने किया सबसे बड़ा दान

भदावर किले में बनेगा अटल म्यूजियम, किले की जमीन दी दान में।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Dhirendra yadav

•

Updated: 20 Aug 2018, 4:51 PM IST

आगरा। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के लिए राजा महेन्द्र अरिदमन सिंह ने अपना किला दान दे दिया है। ये किला अलट जी के पैतृक गांव बटेश्वर में है, जिसे भदावर किले के नाम से जाना जाता है। उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री राजा महेन्द्र अरिदमन सिंह ने कहा कि यहां पर अटल जी की यादों को संजोकर रखा जायेगा।

ये भी पढ़ें - अटल जी का वो सपना, जिसे प्रधानमंत्री मोदी और सीएम योगी भी न कर सके पूरा

बनेगा ऐतिहासिक म्यूजियम
उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री राजा अरिदमन सिंह ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के म्यूजियम के लिए किले की जमीन दान में दे दी है। अटल जी के पैतृक गांव बटेश्वर में स्थित इस किले में ऐतिहासिक म्यूजियम बनेगा। ये म्यूजियम अटल बिहारी वापजेयी से जुड़ी हर याद को संजायेगा। उन्होंने बताया इस म्यूजियम के लिए जल्द ही कार्य शुरू किया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अटल जी ने इंदिरा गांधी के बारे में किया था ऐसा कमेंट, राजनीति जगत में आ गया था भूचाल और फिर...

बटेश्वर के मंदिरों का होगा जीर्णोद्धार
वहीं बाह विधायक रानी पक्षालिका सिंह भदावर ने कहा कि बटेश्वर के 108 मंदिरों का जीर्णोद्धार होगा। बटेश्वर को पर्यटन नगरी के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि धार्मिक तीर्थ स्थल बटेश्वर में यमुना नदी के किनारे 108 मंदिरों के श्रंखला है तथा इसके समीप शौरीपुर में जैन धर्मावलंबियों का तीर्थ स्थल है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी का पैतृक जन्मस्थान है।

ये भी पढ़ें - बाल श्रमिक विद्यालय में दी गई पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि

ये भी पढ़ें - अटल बिहारी वाजपेयी के निधन से आध्यात्मिक जगत की भी बड़ी क्षति

ये भी पढ़ें - अटल जी के अंतिम दर्शन करने के बाद राजा ने उठाई ये बड़ी मांग

ये भी पढ़ें - अटल जी का जिन गलियों में बीता बचपन, आज वहां है वीराना