सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
इस मौके पर जिला जेल में कड़ी सुरक्षा रही। जेल अधीक्षक ने बताया कि पूरी सतर्कता के साथ बंदी रक्षक तैनात किए गए। जेल में बहनों को प्रवेश कराने के लिए दो डिप्टी जेलर, 22 बंदी रक्षक, रिजर्व बंदी रक्षक, एक महिला कांस्टेबल, एक होमगार्ड को तैनात किया गया। बाहर की सुरक्षा के लिए स्थानीय पुलिस की मदद ली गई।