सौ करोड़ हिन्दुओं के देश में मंदिर का ना होना चुनौती
100 करोड़ हिन्दुओं की देश के अंदर भगवान श्री राम का भव्य मंदिर निर्माण ना होना हिंदू समाज को कहीं ना कहीं चुनौती दे रहा है। आज देश का युवा देश का नौजवान राम मंदिर के लिए बड़े से बड़ा बलिदान दे सकता है। लेकिन, कुछ राजनीतिक लोग राम मंदिर पर राजनीति तो कर रहे हैं लेकिन, बात जब राम मंदिर बनाने की होती है तो वह पीछे हट जाते हैं। अयोध्या में भगवान श्री राम का भव्य मंदिर जब एक ही रास्ते से बन सकता है और वह है संसद में कानून बनाकर अध्यादेश लाया जाए। जो लोग कानून बनाकर अध्यादेश लाने की बात कह रहे थे आज वह अपनी दिए हुए इस वचन से पीछे हटते नजर आ रहे हैं। आज हिंदू समाज धैर्य की पराकाष्ठा को पार कर चुका है। इसलिए संसद में जल्द से जल्द कानून बनाकर मंदिर का निर्माण हो, महाआरती कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।