3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कमरे में नहीं था कोई, अकेली थी किशोरी, मौका देखकर घुसा पड़ोसी और…

मां और दादी दूसरे कमरे में सो रहीं थी, तभी दबे पांव घर में घुसा युवक।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Dhirendra yadav

•

Updated: 7 Jun 2018, 6:58 PM IST

आगरा। भीषण गर्मी के चलते घर के सभी सदस्य बाहर सो रहे थे, किशोरी अकेले कमरे में टीवी देख रही थी। रात में पड़ोस का एक युवक दबे पांव घर में घुस आया। उसने किशोरी को दबोच लिया। उसने चीखने का प्रयास किया, तो मुंह दबा लिया। उसके कपड़े फाड़ दिए, तभी वहां परिजन आ गए। परिजनों ने ये नजारा देखा तो उनके होश उड़ गए। परिजनों ने आरोपी युवक को दबोचकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया है।

यहां का है मामला
थाना क्षेत्र के अन्तर्गत एक गांव में बुधवार की रात 12 वर्षीय किशोरी अपने घर में टीवी देख रही थी, जबकि मां और दादी दूसरे कमरे में सो रहे थे। तभी रात करीब साढ़े नौ बजे गांव का ही युवक दीवार फांदकर घर मे घुस आया और कमरे मे टीवी देख रही किशोरी से अशलील हरकते करने लगा। किशोरी के चिल्लाने पर उसका मुंह दबा दिया। जब किशोरी ने छूटने का प्रयास किया तब उसके कपड़े फाड़ दिए। मारपीट कर दी, जिससे किशोरी को हल्की चोटें आईं हैं। पता चलने पर किशोरी की मां व दादी ने पड़ोसियों के सहयोग से आरोपी को पकड़ लिया।

ये भी पढ़ें - सरकारी अस्पताल के आवास में हो रहा था गंदा काम, चिकित्सा अधिकारी अचानक पहुंचे और फिर....


पुलिस के किया सुपुर्द
मामले की सूचना डायल 100 दर्ज कराई गयी। जिससे मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी मुकेश कुशवाह पुत्र छत्रपाल को हिरासत में ले लिया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पास्को समेत संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया है। किशोरी के पिता ने बताया कि वो अपने भाई के साथ आगरा में कार्य करते हैं। घटना की सूचना पर रात्रि करीब साढ़े ग्यारह बजे अपनी पीड़ित पुत्री व परिजनों के साथ थाने पहुंच कर घटना की तहरीर दी थी।

ये भी पढ़ें - किसान महापंचायत में योगी सरकार के खिलाफ बड़ा फैसला

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश