3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रिश्ते के भाई ने शर्मसार किया, सात वर्षीय बालिका से बलात्कार

बलात्कार की घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी हो गया फरार, पुलिस तलाश में जुटी
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Abhishek Saxena

•

Updated: 17 Mar 2019, 11:58 AM IST

Looking misconduct Charged With Child

घर से स्कूल तक सुरक्षित नहीं ‘हमारी बेटियां’

आगरा। जनपद के एक गांव में सात वर्षीय बालिका के साथ पड़ोस के रहने वाले रिश्ते के भाई ने बलात्कार किया। दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने के बाद वह घर से भाग गया। बलात्कार का आरोपी भी किशोर है, इसलिए उसकी हरकत ने सभी को चौंका दिया। पुलिस अब उसकी तलाश में जुटी है। बच्ची के साथ हुई घटना के बाद परिजन परेशान हैं।

बालिका को ले गया घर
बताया गया है कि आगरा जनपद के थाना डौकी के एक गांव की सात वर्षीय बालिका को पड़ोस का रहने वाला किशोर अपने साथ घर ले गया। बालिका भी उसके साथ चली गई क्योंकि किशोर रिश्ते में उसका भाई लगता था। बताते हैं कि किशोर के घर पर उस समय कोई नहीं था। उसने बालिका के साथ बलात्कार किया। उसके बाद भाग गया। बालिका ने घर जाकर अपनी मां को इस बात की जानकारी दी तो मां ने परिजनों ने पूरी घटना की जानकारी दी। कुछ लोगों ने इस मामले में समझौता करने का भी प्रयास किया। लेकिन बालिका के परिजनों ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।

पुलिस जुटी आरोपी को पकड़ने में
थाना डौकी पुलिस ने आनन फानन में बलात्कार के आरोपी किशोर को पकड़ने के लिए कई स्थानों पर दबिश दी। लेकिन, उसका कोई सुराग नहीं लग सका। किशोर के परिजनों को कहना है कि वह खुद इस बात को नहीं समझ पा रहे हैं कि उसने ऐसी हरकत का अंजाम क्यों दिया! वह खुद गांव के लोगों के सामने शर्मिंदा हो रहे हैं। इस घटना के बाद बालिका सदमे में है।

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश