10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ayodhya Verdict राम मंदिर पर फैसले से इन तीन संतों का सपना साकार हुआ

अयोध्या विवाद पर सुप्रीम कोर्ट के फैसल के बाद राष्ट्रीय बजरंग दल ने कार्यालय पर कार्यक्रम किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Dhirendra yadav

•

Updated: 9 Nov 2019, 5:48 PM IST

photo_2019-11-09_17-46-03.jpg

आगरा। अंतरराष्ट्रीय विश्व हिन्दू परिषद की युवा शाखा राष्ट्रीय बजरंग दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज कुमार का कहना है कि सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय से तीन संतों का सपना साकार हुआ है। उन्होंने संतों के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। आशा जताई कि जल्दी ही भव्य मंदिर का निर्माण शुरू होगा।

ये भी पढ़ें - सिर्फ पांच लाख रुपए में लगाएं शू बैग बनाने की मशीन, हर माह कमाएंगे लाखों

मंदिर वहीं बनेगा
अयोध्या विवाद पर सुप्रीम कोर्ट के फैसल के बाद राष्ट्रीय बजरंग दल ने कार्यालय पर कार्यक्रम किया। मनोज कुमार ने अशोक सिंघल, मंहत अवैद्यनाथ, रामचंद्र दास परमहंस के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि आज इन तीन संतों की तपस्या पूरी हुई है। सर्वोच्च न्यायालय ने विवादित जमीन भगवान श्रीराम को दी। मंदिर वहीं बनेगा और भव्य बनेगा। हम स्वागत करते हैं। 450 वर्षों की हिन्दुओं की तपस्या का फल मिला है। अब केंद्र सरकार भी सभी हिन्दुओं के योगदान बलिदान का सम्मान युक्त आदर रखकर भव्य मंदिर बनाएगी, ऐसा विश्वास है ।

ये भी पढ़ें - राम मंदिर के फैसले पर ग्रह और तिथियों का भी बड़ा योग, देखें वीडियो

सौहार्द्र की अपील
उन्होंने सभी समुदायों और धर्म के लोगों से अपील की कि इस निर्णय को सहजता से स्वीकार करते हुए सौहार्द बनाए रखें। कार्यक्रम में धर्मेंद्र अवस्थी, धर्मेंद्र राजपूत, दिव्यांशु सिंघल, गौ सेवक सौरव गुप्ता, अरविंद सिंह, महानगर संगठन मंत्री सनी शर्मा, पं. रामू कप्तान महानगर अध्यक्ष, अवधेश पंडित महानगर कार्याध्यक्ष, सागर वर्मा गोरक्षा प्रमुख महानगर, जेबी चौधरी महामंत्री, खुशाल जैन सुरक्षा प्रमुख, दिवाकर पाराशर, हरेंद्र तिवारी, रविंद्र सिंह सिकरवार, अर्जुन सिंह चौधरी, बलदेव बघेल सौरव, रोहित गुप्ता, संदीप चौहान, आकाश राजपूत, रमन सिंह कालिया बजरंगी, पूजा राठौर ओजस्विनी संयोजिका, संजय बघेल उपाध्यक्ष महानगर, मनोज, राहुल ठाकुर, विनीश, शिवा, विपिन, अमित, बीके बघेल, वरुण चैाहान, ध्रुव, उज्जवल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - श्रीमनकामेश्वर मंदिर के महंत ने राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर दी ये प्रतिक्रिया, देखें वीडियो