22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राम मंदिर पर उपमुख्यमंत्री के बयान पर भड़के राष्ट्रीय बजरंग दल के अध्यक्ष, जानिए क्या कहा…

यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को कहा कि अगर अयोध्या में राम मंदिर का फैसला विपरीत आता है तो संसद के दोनों सदनों के माध्यम से कानून बनाकर राम मंदिर का निर्माण कराया जाएगा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

suchita mishra

•

Updated: 29 Oct 2018, 11:33 AM IST

ram mandir

ram mandir

राम मंदिर मसले पर सुप्रीम कोर्ट में 29 अक्टूबर यानी आज से सुनवाई शुरू हो रही है। इस सुनवाई से पहलं उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को बेहद अहम बयान दिया है। उपमुख्यमंत्री ने कहा है कि अगर अयोध्या में राम मंदिर का फैसला विपरीत आता है तो संसद के दोनों सदनों के माध्यम से कानून बनाकर राम मंदिर का निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि राम मंदिर निर्माण हमारे एजेंडे में है। हम भगवान राम की प्रतिमा भी लगाएंगे और मंदिर भी बनाएंगे। उपमुख्यमंत्री के इस बयान पर राष्ट्रीय बजरंग दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज कुमार ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।

राष्ट्रीय बजरंग दल के अध्यक्ष मनोज कुमार ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के इस बयान को चुनावी बयान बताया है। उनका कहना है कि यदि सरकार को कानून बनाकर ही मंदिर का निर्माण कराना था तो अब तक किस बात का इंतजार कर रही थी। मनोज कुमार का कहना है कि चुनाव पास आते ही भाजपा राम मंदिर का राग आलापने लगती है।

उन्होंने कहा कि केंद्र में चार साल से ज्यादा समय भाजपा को हो गया, वहीं एक साल से ज्यादा समय यूपी में बीजेपी की सरकार को हो गया है। लेकिन जब भी राम मंदिर का सवाल आया तो बीजेपी ने मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है कहकर पल्ला झाड़ लिया। अब जब फिर से चुनाव नजदीक आ रहे हैं तो भाजपा के मंत्री राम मंदिर का नाम रटने लगे हैं। अगर सरकार को कानून बनाकर ही मंदिर का निर्माण कराना होता तो अब तक कानून बना सकती थी। दरअसल सरकार सिर्फ हिंदुओं को झुनझुना देने का काम कर रही है।

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग