26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एफडीआई के विरोध में भ्रमण कर रही रथयात्रा का यहां हुआ स्वागत

यह रथयात्रा 15 सितम्बर 18 को दिल्ली के लालकिले से प्रारम्भ होकर 28 प्रदेशों में यात्रा करते हुए 22 हजार किलोमीटर का सफर तय करेगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Dhirendra yadav

•

Updated: 20 Sep 2018, 6:45 PM IST

रथयात्रा

रथयात्रा

आगरा। एफडीआई विदेशी रिटेल व्यापार के विरोध में चल रही रथयात्रा का आगरा में जोरदार स्वागत हुआ। रथयात्रा के माध्यम से बताया गया कि एफडीआई की वजह से धीरे-धीरे खत्म होता जा रहा है जिस कारण समाज में बेरोजगारी बढ़ रही है।

ये बोले रथयात्रा प्रभारी
रथयात्रा में चल रहे रथ प्रभारी सरदार वीरेन्द्र सिंह वालिया एवं उनके सहायक अमरीश जे कारिया ने जगह-जगह व्यापारियों को सम्बोधित करते हुए एफडीआई के बारे में विस्तार से बताया कहा कि एफडीआई की वजह से फुटकर व्यापार धीरे-धीरे खत्म होता जा रहा है, जिस कारण समाज में बेरोजगारी बढ़ रही है। उन्होंने जगह-जगह अपने मांगों के पर्चे भी वितरित किये।

ये भी पढ़ें - विजन डॉक्यूमेंट को लेकर भाजपाई हुये एक, कमिश्नर को ज्ञापन देकर की ये मांग, देखें वीडियो

यहां हुआ स्वागत
सर्वप्रथम आगरा प्रवेश करने पर इस रथ का सिकन्दरा स्थित रामबाबू पराठे वाले के स्वामी चन्द्रमोहन खण्डेलवाल एवं आगरा मण्डल व्यापार संगठन संस्थापक गोविन्द अग्रवाल, अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह सोबती, दर्शन थावानी, रिंकू अग्रवाल, रजनीश गोयल, कपिल मोहन एवं पश्चिमी उप्र संयुक्त उद्योग व्यापार मण्डल दर्शन सिंह सिकरवार, महेन्द्र सिह वर्मा, द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

यहां भी हुआ स्वागत
उसके उपरान्त रथ चलकर कलैक्ट्रेट पहुॅंचा जहां पर सी2सी के मालिक सलीम जब्बर एवं उनके साथियों ने रथ का भव्य स्वागत किया। जहां जहां से रथयात्रा निकली, व्यापारियों ने इसका स्वागत करते हुए इस विरोध का समर्थन किया।


28 प्रदेशों में कर रही भ्रमण
यह रथयात्रा 15 सितम्बर 18 को दिल्ली के लालकिले से प्रारम्भ होकर 28 प्रदेशों में यात्रा करते हुए 22 हजार किलोमीटर का सफर तय करेगी। इस रथयात्रा से खुदरा व्यापारियों को जागृत किया जा रहा है। आगरा मण्डल व्यापार संगठन के संस्थापक गोविन्द अग्रवाल ने बताया कि यह रथयात्रा हिन्दुस्तान में पनप रही विदेशी कम्पनियां जो खुदरा व्यापार कर रही हैं जैसे-बाॅलमार्ट आदि सैकड़ों कम्पनियों ने अपनी पहुंच बना ली है, जिससे हिन्दुस्तान का खुदरा व्यापार जरूरत से ज्यादा प्रभावित हो गया है।

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग