28 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुझे दुश्मन के बच्चों को पढ़ाना है…

डॉ. एमपीएस वल्र्ड स्कूल, सिकंदरा में गणतंत्र दिवस पर विद्यार्थियों औऱ शिक्षकों ने शानदार कार्यक्रम प्रस्तुत किए। ग्रुप  के चेयरपर्सन स्क्वाड्रन लीडर एके सिंह ने स्वयं प्रस्तुति दी।

3 min read
Google source verification

image

Bhanu Pratap Singh

Jan 26, 2016

आगरा. सेना के दो सेवानिवृत्त उच्च अधिकारियों को जब अपने सीने पर मेडल के साथ देखा, तो स्टूडेंट उत्साहित हो उठे। इन्हीं के पदचिन्हों पर चलने की उत्सुकता के साथ इनके अनुभवों को मंच के द्वारा देखा, तो बच्चों में देश सेवा का जज्बा दहक उठा। गर्मजोशी के साथ स्वागत किया, इसके साथ ही भारत माता के जयकारों से डॉ. एमपीएस वर्ल्र्ड स्कूल का प्रांगण गूंज उठा।

ध्वजारोहण कर दी सलामी
कार्यक्रम की शुरुआत में डॉ. एमपीएस ग्रुप ऑफ इंस्टीटयूशंस के चेयरपर्सन स्कवाड्रन लीडर एके सिंह, को-चेयरपर्सन नीलम सिंह, चीफ एडवाइजर कर्नल डॉ. सीके सिंह डीन डॉ. एके गोयल, स्कूल के प्रिंसिपल चाल्र्स क्लेयरेंस ने ध्वजारोहण कर सलामी दी। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत हुई।


मार्च पास्ट में दिखा अनुशासन
डॉ. एमपीएस वर्ल्र्ड स्कूल में बच्चों द्वारा किए गए मार्च पास्ट में गजब की अनुशासन की झलक दिखाई दी। बैंडबाजों पर कदमताल करते युवा किसी सेना के जवानों से कम नहीं लग रहे थे। बच्चों ने मार्च पास्ट के दौरान सलामी दी। मार्च पास्ट के बाद मंच पर देशभक्ति के गीतों पर बच्चों ने मोहक प्रस्तुतियों से सबका मन जीत लिया।

यह गीत सुनकर आंखें हुईं नम
डॉ. एमपीएस के नन्हे सितारों ने पाकिस्तान के आर्मी स्कूल में बच्चों पर हुए हमले और उसमें मारे गए बेकसूर बच्चों के लिए जब गीत मुझे दुश्मन के बच्चों को पढ़ाना है, पर प्रस्तुति दी, तो दर्शक भाव विभोर हो गए। सबकी आँखें नम हो गईं। हर किसी के चेहरे पर गंभीर भाव थे और कोस रहे थे आतंकवाद के उस मंजर को, जो धर्म और मजहब के नाम पर बेकसूरों को भी नहीं बख्शता है।


मंच पर दिखी फौजियों की हिम्मत
देशभक्ति के भाव से ओत प्रोत डॉ. एमपीएस वर्ल्र्ड स्कूल के मंच पर फौजियों के जज्बे, साहस और उनके दिल के उन दर्द को भी दर्शाया गया, जो शायद देशवासी कभी नहीं समझ सकते हैं। देशभक्ति गीतों के कॉम्बीनेशन पर इस प्रस्तुति में स्क्वाड्रन लीडर एके सिंह भी नजर आए, जिनके द्वारा नाट्य प्रस्तुति द्वारा सरहद पर रहने वाले फौजियों की कहानी को बयां किया। दर्शाया गया कि किस प्रकार वे हिम्मत के साथ लडते हैं, घर वालों की याद भी आती है, लेकिन भारत मां के लिए घर वालों को भी भुला देते हैं।


देशभक्ति के गीतों ने बांधा समां
डॉ. एमपीएस ग्रुप के कॉरपोरेट हैड डॉ. पियूश अग्रवाल ने वंदे मातरम् गीत की धमाकेदार प्रस्तुति दी। इससे पूर्व ग्रुप की को-चेयरपर्सन डॉ. नीलिम सिंह ने गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि न जाने कितने वीर शहीदों की कुर्बानी के बाद आज स्वतंत्र और गणतांत्रिक देश के नागरिक हैं। कार्यक्रम के दौरान स्कूल के स्टाफ द्वारा दिल दिया है जां भी देंगे ऐ वतन तेरे लिए.. की मधुर पंक्तियों से जमकर तालियां बंटोरीं।
Agra

ये भी पढ़ें

image