नहीं है कोई सुनवाई
यहां के रहने वाले दिनेश सिंह, मान सिंह, नेत्रपाल, पप्पू बघेल का आरोप है कि जब वे गली का निर्माण कार्य न होने की शिकायत लेकर बीजेपी जिलाध्यक्ष और उनकी पार्षद पत्नी के पास पहुंचे, तो वहां से जवाब मिला कि जिसे चुनाव में वोट दिया था, उससे गली बनवा लो। कई बार मिलने के बाद भी यहां के लोगों की इस समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।