26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी पुलिस के जांबाज पुलिस इंस्पेक्टर, इन्हें देख अपराधियों के छूटते पसीने

लीडर्स आगरा ने एलटीए के साथ आयोजित किया अभिनंदन समारोह
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Dhirendra yadav

•

Updated: 5 Aug 2018, 9:21 AM IST

retired police

retired police

आगरा। अपने दबंग इरादों और अदम्य साहस से अपराधियों को दबोचने और जनता को सुरक्षित होने का अहसास कराने वाले पुलिस अधिकारी बीएस त्यागी को सेवानिवृत्त होने के बाद शहर की जनता ने सलाम दिया है। लोगों का कहना है कि प्रांतीय पुलिस सेवाओं में रहते हुए श्रीत्यागी ने हमेशा यह भरोसा बनाए रखा कि उनके मजबूत इरादों के आगे अपराध कभी सिर नहीं उठा सकता।

आगरा के पुलिस अधिकारी बीएस त्यागी पिछले माह मुरादाबाद में पुलिस प्रशिक्षण केंद्र से सेवानिवृत्त हुए हैं। प्रांतीय पुलिस सेवाओं से उनके सेवानिवृत्ति होने पर समाजसेवी संस्था लीडर्स आगरा ने एलटीए के साथ मिलकर मदिया कटरा स्थित होटल वैभव पैलेस में उनका अभिनंदन समारोह आयोजित किया। इसमें शहर के प्रबुद्ध नागरिकों ने श्रीत्यागी को पुष्प गुच्छ भेंट कर और प्रतीक चिहन भेंट कर सम्मानित किया। वरिष्ठ नागरिकों ने श्रीत्यागी के साथ गुजरे वक्त, अपने अनुभव और साहस की दास्तां सामने रखी। बताया कि 1990 में श्रीत्यागी की पहली तैनाती आगरा के लोहामंडी थाने में सब इंस्पेक्टर की पोस्ट पर हुई थी और उसी दिन वह इस थाने के इंचार्ज भी बनाए गए थे। इसके बाद वह एक के बाद एक आगरा में चौकी इंचार्ज, इंस्पेक्टर, क्षेत्राधिकारी के रूप में श्रीत्यागी लगभग हर थाने में तैनात रहे हैं।

दस्यु गिरोह के छूट गए थे पसीने
तैनाती के दो साल बाद उनका सामना एक दस्यु गिरोह से हुआ और मुठभेड़ में उन्होंने कई बदमाशों को मार गिराया। इसके अलावा भी आगरा में तैनात रहते हुए उन्होंने कई दुर्दांत अपराधियों को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाया। जनता में लोकप्रिय होने की वजह से उच्च अधिकारी उन्हें संवेदनशील मामलों की निगरानी का काम भी सौंपते थे। इसलिए वह आगरा के हमेशा चहेते रहे। आगरावासियों से मिले सम्मान को तहेदिल से स्वीकारते हुए श्रीत्यागी ने कहा कि पुलिस सेवाओं में रहते हुए आगरा से उनकी तमाम खट्टी-मीठी यादें जुडी हैं। कई ऐसे भी मौके आए जब उन्हें शहरवासियों के सहयोग की जरूरत थी तब उन्हें अपेक्षित सहयोग हमेशा मिला।

ये बोले अतिथि
अतिथिगणों में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष पुरूषोत्तम खंडेलवाल ने कहा कि एक पुलिस अधिकारी के रूप में श्री त्यागी का व्यक्तित्व नौजवानों को सीख देने वाला भी है। साहसी और सौहार्दपूर्ण व्यवहार की वजह से अगर लोग आपको चाहने लगें तो इससे बडौ गौरव और कोई नहीं हो सकता। विधायक जगन प्रसाद गर्ग ने कहा कि एक पुलिस अधिकारी हमेशा लोगों की सेवा में तत्पर रहता है। यह एक ऐसा काम है जिसमें न कोई अवकाश है और न ही लापरवाही की गुंजाइश और प्रांतीय पुलिस सेवाओं में रहते श्री त्यागी अपनी भूमिका को बखूबी निभाते रहे हैं, यही उनकी सबसे बडी उपलब्धि है।

बनाई अलग पहचान
लीडर्स आगरा के संरक्षक सुरेश चंद गर्ग ने कहा कि बीएस त्यागी न सिर्फ आगरा में जिम्मेदारीपूर्ण पदों पर तैनात रहते हुए अपराधियों से लोहा लेते रहे हैं बल्कि उन्होंने लोगों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई है। अध्यक्ष डॉ. पार्थ सारथी शर्मा ने कहा कि लीडर्स आगरा हमेशा से शहर का नाम रोशन करने वालों और साहसी व्यक्तियों का सम्मान करती रही है और आज श्री त्यागी सम्मान संस्था की ओर से साहस को एक सलाम है। महामंत्री सुनील जैन ने कहा कि सरकार से मिली जिम्मेदारी तमाम अधिकारी उठाते हैं, लेकिन पीपीएस बीएस त्यागी एक ऐसे अधिकारी रहे हैं जिन्होंने तमाम राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय सम्मानों से प्रदेश का नाम रोशन किया।

ये रहे मौजूद
कार्यक्रम संयोजिका वंदना सिंह ने कहा कि आगरा के चहीते पुलिस अधिकारी बीएस त्यागी का सम्मान करते हुए संस्था गौरवान्वित महसूस कर रही है। इस अवसर पर नेशनल चैंबर के जिला कांग्रेस के अध्यक्ष दुष्यंत शर्मा, राजीव तिवारी, गोविंद अग्रवाल, साइंटिफिक पैथोलॉजी के डॉ अशोक शर्मा, एस के तोमर, हाकिम सिंह त्यागी,चरणजीत थापर, धनवान गुप्ता, अनिल शर्मा, शाहबुददीन उस्मानी, राजू पचैरी, संजय कप्तान, राधा शर्मा, दुर्गेश पांडे, वीरेंद्र सिंह मेडतवाल, ओमप्रकाश मेडतवाल, अंजलि गुप्ता, पिंकी सविता, ऋतुराज दुबे, उल्लास दौनेरिया, राॅबिन जैन, शिशांत अग्रवाल, उमेश जैन नाॅटी आदि ने श्री त्यागी के साहस को सलाम किया।

कई अवाॅर्ड और सम्मान हैं उनके नाम.....
- वर्ष 2010 में वीरता के लिए राष्ट्रपति सम्मान
- वर्ष 2015 में पुलिस सेवाओं में अप्रतिम सेवाओं के लिए पुलिस महानिदेशक सम्मान
- वर्ष 2011 में पुलिस में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए मुख्यमंत्री सम्मान

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग