
आगरा। योगी की सरकार प्रदेश की लोकसभा सीटों पर पिछले चुनाव से अधिक पर जीत हासिल करना चाहती है। लेकिन, विराधी पार्टियां इन दिनों भाजपा को घेरने में लगी हैं। पहले मायावती और अखिलेश ने हाथ मिलाकर गोरखपुर उपचुनाव में भाजपा के रसूख पर वार किया तो अब भाजपा की मुश्किलें बढ़ाने के लिए रालोद मुखिया भी प्रदेश में दौरों पर निकल पड़े हैं। जनसंवाद कार्यक्रम के तहत लोगों के साथ चौधरी अजित सिंह संवाद कर रहे हैं। आगरा जनपद के जाटलैंड में भाजपा की मुश्किलें बढ़ाने के लिए आगामी सात मई से कार्यक्रम प्रस्तावित हो गया है।
चौधरी अजित सिंह सात से करेंगे संवाद की शुरुआत
प्रदेश प्रवक्ता कप्तान सिंह चाहर ने बताया कि रालोद मुखिया चौधरी अजित सिंह आगरा जनपद में सात और आठ मई को आगरा में लोगों के साथ संवाद करेंगे। सात मई से होने वाले कार्यक्रम में वे आपसी भाईचार कायम करने के लिए संवाद करेंगे। प्रदेश में इन दिनों अपराध चरम पर है। रे केस के मामले घटित हो रहे हैं। रेप केस को भी रिलीजन और कास्ट से जोड़ा जाने लगा है। चौधरी अजित सिंह जनसंवाद कार्यक्रम के तहत किसान, अधिवक्ता, सामाजिक संगठन, शिक्षामित्र, शिक्षक आदि से बातचीत करेंगे। उनके मन की बात सुनेंगे और अपने मन की बात कहेंगे। इस कार्यक्रम के लिए जल्द ही स्थल का चयन कर लिया जाएगा। जिलाध्यक्ष मालती चौधरी सहित रालोद पदाधिकारी इस कार्यक्रम के लिए जुट गए हैं।
जाटलैंड पर असर है रालोद का, 2019 के लिए बड़ा वार
किसानों के लिए लड़ाई लड़ने वाली रालोद किसानों के मुद्दों को लेकर जाटलैंड में उतरेगी। फतेहपुरसीकरी क्षेत्र जाटलैंड में आता है। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी के लिए रालोद मुखिया का जनसंवाद कार्यक्रम लोकसभा चुनाव 2019 के लिए बड़ा वार माना जा रहा है।
ये खबर भी पढ़ सकते हैं: मुख्यमंत्री ने औचक निरीक्षण करने का बनाया था कार्यक्रम, हो गया लीक
Updated on:
25 Apr 2018, 12:04 PM IST
Published on:
25 Apr 2018, 12:04 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.