बढ़ रही मरने वालों की संख्या
देश में निरंतर बढ़ती जा रही सड़क दुर्घटना मृत्यु दर को देखते हुए सरकार जन जन में दुर्घटनाओं के कारणों के प्रति जाग्रति जगाने की दिशा में सतत् प्रयास कर रही है। 3500 व्यक्ति प्रतिदिन संसार भर में दुर्घटना का शिकार होते हैं, जिसमें से 400 भारत वर्ष में और उसमें से भी 44 व्यक्ति प्रतिदिन आगरा मंडल में सड़क दुर्घटना के कारण मृत्यु को प्राप्त होते हैं। सड़क दुर्घटना में 72 लोग वे शिकार होते हैं, जो पैदल चलने वाले, साइकिल चालक, मोटर साइकिल चालक होते हैं।