यहां हुआ कार्यक्रम
होटल मधुश्री, नुनिहाई, आगरा पर ड्राईवर्स ट्रेनिग, स्वास्थ्य परीक्षण एवं वाहन सेफ्टी चेकअप शिविर का आयोजन शेयर सोसाइटी एवं परिवहन विभाग के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जगदीश सिंह कुशवाहा, उप परिवहन आयुक्त, आगरा परिक्षेत्र, विशिष्ठ अतिथि डीके सिंह, सम्भागीय परिवहन अधिकारी, अनिल कुमार, सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन), आगरा संभाग तथा परिवहन मंत्रालय लखनऊ से उमंग मोदी आदि रहे।