आगरा। आम लोगों की सुरक्षा करने वाली यूपी पुलिस भी अब सुरक्षित नहीं है। ऐसा ही मामला सामने आया आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर, जहां शनिवार रात को सिपाही की कार को बदमाशों ने रोकने का प्रयास किया। सिपाही ने जब कार नहीं रोकी, तो कार पर पत्थर मारा, जिससे सिपाही घायल हो गया। इसके बावजूद कार नहीं रोकने पर फायरिंग की। सिपाही ने दस किलोमीटर तक कार को दौड़ाया। पीआरवी के मिलने पर कार रोकी और घटना की जानकारी दी।