घसीटते हुए लेकर गए बदमाश
बदमाश सीमा और उन्हें घसीटते हुए कमरे में ले गए। मुंह और हाथ पैरों को टेप से बांध दिया। डॉ. सुनीता पर तमंचा तान कर अलमारियां खुलवायीं। उनमें रखा आठ लाख कैश और ज्वैलरी लूट कर भाग गए। इस दौरान बदमाशों ने परिवार को 15 मिनट तक बंधक बनाकर रखा था। उनके हाथों में तमंचा, चाकू, पेचकस, टेप आदि था। पीड़ित परिवार ने बताया कि उनका परिवार 24 जून को ही सेक्टर दो की बी 111 कोठी में शिफ्ट हुए थे। इससे पहले वे बगल में ही किराये पर रहते थे। एसएसपी मुनिराज जी का कहना है कि बदमाशों की तलाश की जा रही है। जल्द ही इस घटना का खुलासा किया जाएगा।