नहीं दिखा पुलिस का खौफ
सड़क पर हुई इस वारदात के बाद कई सवाल खड़े हो गए हैं। सड़क पर घूमने वाले इन रोमियो में यूपी पुलिस का खौफ कहीं भी दिखाई नहीं दिया। मौके पर मौजूद लोगों में योगी सरकार के खिलाफ भारी रोष दिखाई दिया। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने के बाद सरकार ने युवतियों की सुरक्षा के बड़े बड़े वादे किए थे, लेकिन सभी पर योगी सरकार फेल हो गई। उन्होंने रोहता चैराहे पर शाम को पुलिस गस्त कराने की मांग की है।