
आगरा। पंजाब अमृतसर में हुए आतंकी हमले को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसके बाद रेलवे पुलिस फोर्स भी अलर्ट हो गया है। सभी रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। आज आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ और जीआरपी के आला अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। स्टेशन में दाखिल होने वाले हर व्यक्ति की चेकिंग ठीक तरीके से करने के आदेश दिए, तो वहीं सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखने के आदेश दिए। स्टेशन परिसर में दाखिल होने वाले हर संदिग्ध पर नजर रखी जा रही है। आरपीएफ इंस्पेक्टर बीपी सिंह ने बताया कि स्टेशन पर चौकसी बढ़ाई गई है।