8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुलिस की वर्दी पहनने का शौक पड़ा भारी, दिखा रहा था रौब, जब आई पुलिस तो छूट गए पसीने, देखें वीडियो

वर्दी का रौब दिखाते हुए उसने ट्रेन में लोगों से चेकिंग के नाम पर वसूली शुरू कर दी।RPF ने चेकिंग के दौरान किया फर्जी दरोगा को गिरफ्तार।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Dhirendra yadav

•

Updated: 23 Jul 2019, 7:07 PM IST

fake up police daroga

fake up police daroga

आगरा। पुलिस की वर्दी पहनने का शौक शिक्षक को इतना महंगा पड़ेगा कभी सोचा भी नहीं होगा। वर्दी का रौब दिखाते हुए उसने ट्रेन में लोगों से चेकिंग के नाम पर वसूली शुरू कर दी। इस दौरान जब आरपीएफ की टीम चेकिंग के लिए पहुंची तो उसके होश उड़ गए। आरपीएफ ने फर्जी दरोगा बने इस शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें - पति को मुठभेड़ में मारने की धमकी देकर यूपी पुलिस के दरोगा करते रहे महिला के साथ बलात्कार, गर्भवती होने पर...

ये है मामला
पुलिस की गिरफ्त में आए इस फर्जी दरोगा का नाम अंकित शर्मा है। जो शिवपुरी एमपी का रहने वाला है। बताया जा रहा है अंकित जोधपुर हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन में दरोगा की वर्दी पहनकर रेल यात्रियों से अवैध वसूली कर रहा था। चेकिंग टीम मौके पर पहुंची और फर्जी दरोगा से पूछताछ की तो फर्जी दरोगा का सच पुलिस के सामने आ गया। पुलिस ने आरोपी अंकित को मौके से पुलिस की वर्दी में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अंकित शर्मा का कहना है कि उसे बचपन से ही पुलिस अफसर बनने का शौक था। उसने कुछ दिन पहले ही पुलिस की वर्दी सिलवाई है और उसे पहनकर वो ट्रेन में घूम रहा था।

ये भी पढ़ें - रेड लाइट एरिया में जब पहुंचा युवक, तो वहां कोठे पर मिली उसे अपनी प्रेमिका, जानिये फिर क्या हुआ...

दर्ज हुआ मुकदमा
अछनेरा क्षेत्र में आरोपी अंकित शर्मा को पकड़ने के बाद आरपीएस टीम ने आरोपी अंकित शर्मा को आगरा फोर्ट जीआरपी के सुपुर्द कर दिया है। जांच अधिकारी अनिल कुमार का कहना है कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।