14 जनवरी को यहां आयोजन
उन्होंने बताया कि समरसता संगम के आयोजन से पूर्व मकर संक्राति के पवित्र अवसर पर 14 जनवरी को ग्राम सुनारी शास्त्रीपुरम में सुबह 9 बजे भूमि पूजन किया जा रहा है। यहां बड़ी संख्या में गणवेशधारी स्वयंसेवक बंधुगणों का एकत्रीकरण हेागा। साथ ही क्षेत्र प्रचारक आलोक जी का मार्गदर्शन भी प्राप्त होगा। विश्व संवाद केन्द्र पर हुई प्रेसवार्ता के दौरान केशवदेव शर्मा, विभाग संघचालक हरीशंकर, विभाग कार्यवाह पंकज खंडेलवाल, विभाग प्रचार प्रमुख मनमोहन निरंकारी, विश्व संवाद केन्द्र प्रभारी आदेश कुमार, मानगर प्रचार प्रमुख विनीत शर्मा, आईटी प्रमुख दर्पण आनंद व डॉ. अनुराग शर्मा मौजूद रहे।