परिवहन विभाग द्वारा की जा रही कार्रवाई
आरटीओ अनिल कुमार ने मोहन सक्सेना, अजय मिश्रा व सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी दिनेश कुमार, राजेश मोहन व प्रीती पाण्डेय के साथ फतेहाबाद मार्ग, आगरा शमसाबाद मार्ग, फतेहाबाद बाह मार्ग पर अभियान चलाकर स्कूल बस व स्कूल वैनों का चालान किया तथा वाहनों को बन्द किया गया। बिना फिटनेस व बिना परमिट की स्कूल बसें तथा प्राईवेट में पंजीयन के विरूद्व व्यवसायिक वाहन में अनधिकृत रूप संचालित पायी गई, जिनके विरूद्व परिवहन विभाग द्वारा कार्रवाई की गई।