हिंदी को प्राथमिकता
ऑडिशन के परिचय चरण में प्रतिभागियों ने अपना परिचय के लिए अंग्रेजी को कम प्राथमिकता दी, वहीं हिन्दी को बहुत महत्व दिया। एटा से मिस इंडिया के ऑडिशन को आई प्रतिभागी पिंकी शर्मा से ऑडिशन की जज व पूर्व रूबरू मिस इंडिया की सब-टाइटल विनर दिव्यांशी भदौरिया ने पूछा कि आप सभी की तरह हिन्दी में ही अपना परिचय क्यूं दे रही हो, इस पर पिंकी शर्मा ने कहा कि मुझे अपनी भाषा में जवाब देने में आराम भी है और जो अपने जवाम में कहना चाहती हूं उसे पूर्ण रूप से अभिव्यक्त भी कर सकती हूं, जबकि ऐसा अंग्रेजी में नहीं कर सकते हैं। प्रतिभागी के इस जवाब पर उपस्थित सभी लोगों ने उठ कर तालियां बजा कर उनकी बात का समर्थन किया। प्रतिभा चरण में प्रतिभागियों ने नृत्य, गीत, अभिनय, कविता व महिला शसक्तीकरण पर विचार प्रस्तुत किए।