25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सपा के राष्ट्रीय सम्मेलन को घर बैठे देख सकेंगे आप

समाजवादी पार्टी द्वारा सोशल मीडिया पर लाइव प्रसारण के लिए डिजीटल फोर्स तैनात की जा रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Dhirendra yadav

•

Updated: 1 Oct 2017, 10:29 AM IST

आगरा। समाजवादी पार्टी का राष्ट्रीय सम्मेलन हाईटेक होने जा रहा है। इसके लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। तारघर मैदान में आयोजन स्थल पर ही सोशल मीडिया पर लाइव प्रसारण के लिए डिजीटल फोर्स तैनात की जाएगी। जिलाध्यक्ष रामसहाय यादव ने बताया कि आयोजन के लिए तैयारियां अंतिम दौर में चल रही हैं।


5 अक्टूबर से शुरू हो रहा सम्मेलन
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सम्मेलन की गतिविधियों को लोगों तक पहुंचाने के लिए सपा की डिजीटल फोर्स मुस्तैद रहेगी। इसके लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया जाएगा। पांच अक्टूबर को झंडा रोहण से लेकर समापन तक का लाइव प्रसारण किया जाएगा। कार्यक्रम स्थल के अंदर भी एलईडी पर इसका प्रसारण होगा। शहर में भी मोबाइल एलईडी वैन घूमेंगी। सम्मेलन में आने वाले कार्यकर्ता पार्टी का संविधान, समाजवादी साहित्य और समाजवादी नेताओं की जीवनी व संघर्षगाथा की पढ़ सकेंगे। इसके अलावा सपा की टीशर्ट, टोपी और गानों की सीडी की भी स्टॉल लगेगी।

शुरू हुआ सजावट का काम
सम्मेलन के लिए सजावट का काम शुरू हो गया है। शहर में पार्टी के नेताओं के नाम से 15 तोरण द्वार बनाए जाएंगे। करीब 20 किलोमीटर की झंड़ियां कार्यक्रम स्थल के आसपास लगाई जाएंगी। शहर में 15 हजार मध्यम और पांच हजार बडे़ झंडे भी लगाए जाएंगे। तीन अक्टूबर तक सजावट का काम पूरा हो जाएगा। एमजी रोड से सपा के राष्ट्रीय सम्मेलन के होर्डिग्स हटाने पर सपाइयों में आक्रोश है। उन्होंने नगर निगम पर पक्षपात का आरोप लगाया है। कहना है कि एमजी रोड पर दूसरे राजनीतिक दलों के होर्डिग लगे हैं।

15 हजार प्रतिनिधि करेंगे शिरकत
सम्मेलन स्थल तारघर का मैदान सदर बाजार, कैंट आगरा में प्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं। सम्मेलन में उत्तर प्रदेश सहित 25 राज्यों के लगभग 15 हजार प्रतिनिधि भाग लेंगे। सम्मेलन में नए संविधान के तहत राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर 05 वर्ष के लिए निर्वाचन होगा। सम्मेलन में 2019 के लोकसभा चुनाव की तैयारी पर विचार किया जायेगा और चुनाव में विजय हांसिल करने के लिए रणनीति बनेगी।

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग