2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डीपी यादव ने छोड़ी समाजवादी पार्टी, सेक्युलर मोर्चे के दिखेंगे साथ, ये नेता भी पहुंचे शिवपाल यादव के साथ….

लोकसभा चुनाव 2019 से पहले अखिलेश यादव को एक और बड़ा झटका लगा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Dhirendra yadav

•

Updated: 18 Oct 2018, 8:10 AM IST

Samajwadi Party senior leader DP Yadav

Samajwadi Party senior leader DP Yadav

आगरा। लोकसभा चुनाव 2019 से पहले अखिलेश यादव को एक और बड़ा झटका लगा है। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता डीपी यादव अब शिवपाल यादव के साथ दिखेंगे। डीपी यादव द्वारा समाजवादी सेक्युलर मोर्चा की सदस्यता ग्रहण करने की सूचना जैसे ही फैली, समाजवादी पार्टी नेताओं के होश उड़ गये। डीपी यादव के साथ कई गांव के प्रधानों ने भी समाजवादी सेक्युलर मोर्चा की सदस्यता ग्रहण की है।

ये भी पढ़ें - शिवपाल यादव को लेकर ज्योतिषाचार्यों ने कर दी ऐसी भविष्यवाणी, अखिलेश, मायावती के साथ भाजपाइयों के उड़ जायेंगे होश....

सपा नेताओं के उड़े होश
डीपी यादव द्वारा समाजवादी पार्टी अचानक छोड़े जाने से सपा नेताओं के होश उड़े हुये हैं। कुआखेड़ा में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान डीपी यादव ने ये ऐलान किया, तो सभी चौंक गये। उनके साथ कुआखेड़ा के ग्राम प्रधान राजेन्द्र यादव, करभना के ग्राम प्रधान राधेश्याम यादव के साथ सैकड़ों की संख्या में समाजवादी पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ताओं ने सपा से इस्तीफा देते हुऐ, आगामी लोकसभा चुनाव 2019 में समजावादी सेक्युलर मोर्च को जिताने की शपथ भी ली।

ये भी पढ़ें - समाजवादी पार्टी के इन कद्दावर नेताओं की सूची तैयार, शिवपाल के रोड शो से पहले होगी बड़ी घोषणा

ये बोले डीपी यादव
घोषणा करने के बाद डीपी यादव ने कहा कि मुलायम सिंह यादव और शिवपाल यादव की नीतियों के कारण ही समाजवादी पार्टी से जुड़ाव रहा था। शिवपाल यादव को भी लगातार मुलायम सिंह यादव का आशीर्वाद प्राप्त हो रहा है। ऐसे में शिवपाल यादव ने जब अलग पार्टी बनाई है, तो उनके साथ जाने का निर्णय लिया गया। उन्होंने बताया कि अखिलेश यादव की सोच अलग है और शिवपाल यादव ही ऐसे हैं, जो मुलायम सिंह यादव की नीतियों को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें - BIG BREAKING : अखिलेश यादव को बड़ा झटका, अब इस नेता ने दिया सपा से इस्तीफा, बताया बड़ा कारण

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश