16 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की हुई घोषणा, इस तारीख से शुरू होगी कार सेवा

अयोध्या में प्रभु श्रीराम मंदिर के निर्माण की तिथि घोषित हो गई है।

2 min read
Google source verification

आगरा

image

Dhirendra yadav

Jun 21, 2018

Ram mandir

Ram mandir

आगरा। अयोध्या में प्रभु श्रीराम मंदिर के निर्माण की तिथि घोषित हो गई है। ये घोषणा समान अधिकार पार्टी ने की है। पार्टी ने आज राम जन्मभूमि एवं बाबरी मस्जिद स्थल का निरीक्षण किया। उसके बाद राम जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास से भेंट की। इस दौरान नृत्य गोपाल दास रामलला के भव्य मंदिर निर्माण में समान अधिकार पार्टी को पूरा समर्थन देते हुए मंदिर निर्माण के लिए अपनी तरफ से भी पूरा समर्थन दिया।

ये बोले नृत्य गोपाल दास
नृत्य गोपाल दास का कहना था कि वह लंबे अरसे से अयोध्या में भव्य रामलला के मंदिर निर्माण को लेकर प्रयासरत हैं और समान अधिकार पार्टी अगर यह बीड़ा उठाती है तो इस पुनीत कार्य में पूरा संत समाज उन्हें सहयोग करेगा। इस दौरान मीडिया से वार्ता करते हुए समान अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप शर्मा ने कहा भारतीय जनता पार्टी कई वर्षों से कहती चली आ रही है कि राम लला हम आएंगे मंदिर वहीं बनाएंगे, लेकिन तारीख नहीं बताएंगे, लेकिन समान अधिकार पार्टी का यह कहना है कि राम लला हम आए हैं मंदिर यहीं बनाएंगे और तारीख भी हम बता कर जा रहे हैं।

ये की घोषणा
उन्होंने कहा कि हम घोषणा कर रहे हैं कि 16 नवंबर 2018 को अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण समान अधिकार पार्टी कराएगी। समान अधिकार पार्टी अपने स्थापना दिवस 16 नवंबर से इसकी शुरुआत करेगी। 100 करोड़ हिंदुओं की आस्था से भारतीय जनता पार्टी और RSS ने खिलवाड़ किया है बरसों से धोखा देते चले आए लेकिन रामलला जमीन पर बैठे हुए हैं। ऊपर त्रिपाल लटकी हुई है बरसात में पानी टपकता है और राम के नाम को राम के नाम को धोखा देकर केंद्र में और प्रदेश में सत्ता हथिया बैठे हैं। करोड़ों के बंगलों में रह रहे हैं। भगवान राम ऐसे लोगों को कभी माफ नहीं करेंगे और देश की जनता ऐसे लोगों को जवाब देगी। समान अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ निरीक्षण कार्यक्रम और घोषणा के समय पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य लियाकत अली उर्फ भूरा उस्मानी, जिला अध्यक्ष आगरा के धर्मवीर शर्मा, शहर उपाध्यक्ष हाजी आरके उस्मानी, उत्तरी विधानसभा अध्यक्ष शशि वर्मा, नीलसन डायल, जसदीप शर्मा, सौरव शर्मा आदि मौजूद थे

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग