28 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आगरा
आगरा की समान अधिकार पार्टी ने पंजाब में किया बड़ा ऐलान, देखें वीडियो
Play video

आगरा की समान अधिकार पार्टी ने पंजाब में किया बड़ा ऐलान, देखें वीडियो

समान अधिकार पार्टी की स्थापना आगरा में हुई है। इस समय पार्टी पूरे देश में अपना विस्तार कर रही है।
Google source verification

आगरा। समान अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप शर्मा ने पंजाब में लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। पंजाब प्रेस क्लब जालंधर में पार्टी के पदाधिकारियों के साथ यह ऐलान करते हुए पार्टी के एजेंडा के बारे में भी जानकारी दी। बता दें कि समान अधिकार पार्टी की स्थापना आगरा में हुई है। इस समय पार्टी पूरे देश में अपना विस्तार कर रही है। इसी क्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष पंजाब के दौरे पर हैं।

यह भी पढ़ें

क्या कैराना नूरपुर को यहां दोहराएंगे मुस्लिम वोटर, अंदरखाने चल रही तैयारी

ये हैं मुद्दे

उन्होंने बताया कि आने वाले 2019 के लोकसभा चुनाव में समान अधिकार पार्टी आरक्षण मुक्त भारत और गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित कराने के मुद्दे के साथ मैदान में उतरेगी। पंजाब के अंदर बेरोजगार नौजवानों को मुख्यधारा में लाएगी। नशामुक्त पंजाब बनाने की लड़ाई लड़ेगी।

यह भी पढ़ें

गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा लगाने से पहले जान लें ये रहस्य

पंजाब के हर शहर में अध्यक्ष बनेंगे

कुलदीप शर्मा ने बताया कि पूरे पंजाब में संगठन बहुत जल्दी खड़ा हो रहा है। हर जिले में जिला अध्यक्ष और शहर अध्यक्ष बनाए जा रहे हैं। पार्टी पूरी ताकत के साथ लोकसभा चुनाव लड़ेगी। प्रेस वार्ता में पंजाब प्रदेश के संगठन मंत्री विनय अरोड़ा तथा जालंधर शहर महिला अध्यक्ष कविता गुगलानी और पंजाब के प्रदेश सचिव सतीश कुमार भी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें

World Environment Day किस्मत चमकाते हैं वृक्ष, जानिए किस राशि का व्यक्ति कौन सा पेड़ लगाए